लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की नई आवासीय योजनाएं के तहत लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे मध्यवर्गीय परिवारों के लिए राहत देने वाली हो सकती हैं. इन योज…

सौजन्य से:- abplive.com
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की नई आवासीय योजनाएं के तहत लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे मध्यवर्गीय परिवारों के लिए राहत देने वाली हो सकती हैं. इन योजनाओं को 14 सितंबर को सीएम लॉन्च करेंगे.
लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे मध्यवर्गीय परिवारों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की नई आवासीय योजनाएं राहत देने वाली हो सकती हैं. एलडीए ने नैमिष नगर और वरुण विहार योजना में प्लॉट की दरें इस तरह तय की हैं कि अलग-अलग आय वर्ग के लोग भूखंड खरीद सकें. दोनों योजनाओं में 72 से 450 वर्गमीटर तक के प्लॉट उपलब्ध होंगे. दोनों योजनाओं को 14 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे. इसके बाद से इनकी बुकिंग खोल दी जाएगी.
2800 से 3200 रुपये प्रति वर्गफुट तक रेट
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वरुण विहार में करीब 2800 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में करीब 3200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर तय की है. प्राधिकरण का कहना है कि योजनाओं की लोकेशन और विकसित होने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दरें तय की गई हैं. छोटे आकार के भूखंड उपलब्ध होने से मध्यवर्गीय परिवारों को अपनी क्षमता के मुताबिक प्लॉट चुनने का विकल्प मिलेगा. वहीं बड़े भूखंड भी योजना में शामिल किए गए हैं.
गांधी समाधि के पास आजम के बेटे की जमीनों पर ED की निगाह! बुरे फंसेंगे सपा नेता?
6000 प्लॉट की बुकिंग एक साथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 या 14 सितंबर को दोनों योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं. शिलान्यास के साथ ही करीब 6000 भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है. नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड पर करीब 3600 एकड़ और वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के पास करीब 6580 एकड़ में विकसित की जा रही है.
18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर होंगे प्लॉट
लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुताबिक नैमिष नगर और वरुण विहार दोनों योजनाओं में प्लॉट 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर होंगे. प्राधिकरण के मुताबिक, लखनऊ विकास प्राधिकरण का फोकस सिर्फ प्लॉट उपलब्ध कराने पर नहीं, बल्कि सुनियोजित आवासीय विकास और बेहतर कनेक्टिविटी पर भी है. फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शिलान्यास के साथ ही करीब 6000 भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है.
यूपी चुनाव की जिम्मेदारी के बाद अब बदलेगा विनोद तावड़े का पता, BJP खोज रही घर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


