LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन UP Assembly Monsoon Session LIVE: मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन था. कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. सीएम योगी…

सौजन्य से:- abplive.com
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
UP Assembly Monsoon Session LIVE: मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन था. कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. सीएम योगी का संबोधन भी पूरा नहीं हो सका. सपा विधायक, सीएम की फोटो लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
LIVE
Background
उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन लिए बेहद अहम होने वाला है. सत्र के दूसरे दिन आज 4 अगस्त को योगी सरकार सदन में पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिसमें आम जन सरोकारों से जुड़ी तमाम बड़ी और लोक लुभावन योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस बजट को आज सदन में पेस करेंगे.
योगी सरकार का ये अनुपूरक बजट करीब 40 हजार करोड़ रुपये का होगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है. इसके साथ ही छात्राओं को स्कूटी को लेकर प्रस्तावित रकम में इजाफा कर सकती है. इससे पहले फरवरी के बजट में सरकार ने 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.
वित्त मंत्री पेश करेंगे अनुपूरक बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज वकीलों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा व अन्य कई बड़ी योजनाओं को लेकर भी बड़े ऐलान कर सकते हैं. सरकार इससे पहले शिक्षामित्रों औक अनुदेशकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी कर चुकी है. वीबी-जीरामजी योजना के लिए भी सरकार बकाया के भुगतान के लिए बजट का ऐलान कर सकती है. गावों के विकास के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये का आवंटन किया जा सकता है.
सरकार का फ़ोकस प्रदेश में एक्सप्रेसवे और अन्य विकास कार्यों पर भी है. ऐसे में आज के बजट में एक बड़ा हिस्सा बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए दिया जा सकता है. योगी सरकार आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे, ज़ेवर लिंक एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और विंध्य क्षेत्र को लेकर भी योजनाओं का ऐलान और उनके लिए राशि आवंटित कर सकती है.
सदन की शुरुआत से पहले आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इन तमाम परियोजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है. जिसके बाद आज सदन में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.
सदन की कार्यवाही 11 बजे, 5 जुलाई तक के लिए स्थगित
विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे, 5 जुलाई तक के लिए स्थगित की गई है.
कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही समाजवादी पार्टी ने फिर हंगामा शुरू किया
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया. सदन की कार्यवाही स्थगित रहने के दौरान भी सपा विधायक धरने पर बैठे रहे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जितनी देर सदन नहीं चला, उस दौरान की कोई खबर प्रसारित नहीं होगी और यह उनका स्पष्ट निर्देश है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सदन में मौजूद हैं और सभी सवालों का जवाब देंगे. इसके बावजूद सपा विधायक हाथों में प्लेकार्ड लेकर वेल में प्रदर्शन करते रहे और नारेबाजी जारी रही.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


