होमक्राइमलखनऊ में गरजा बुलडोजर, LDA ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी में की कार्रवाई
क्राइम

लखनऊ में गरजा बुलडोजर, LDA ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी में की कार्रवाई

LDA ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। दुबग्गा में 200 वर्गमीटर का एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किया गया। साथ ही भवनों को सील किया गया। हाइलाइट्स LDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभिया…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार7 सितंबर 2026 को 06:31 pm बजे
लखनऊ में गरजा बुलडोजर, LDA ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी में की कार्रवाई

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

LDA ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। दुबग्गा में 200 वर्गमीटर का एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किया गया। साथ ही भवनों को सील किया गया।

हाइलाइट्स

LDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान तेज किया

दुबग्गा में 200 वर्गमीटर के अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त किया गया

सीलिंग के तहत 8 व्यावसायिक निर्माण नियमों के खिलाफ मिले

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: शहर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अनधिकृत निर्माणों और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए खड़े किए जा रहे व्यावसायिक परिसरों के खिलाफ सीलिंग व ध्वस्तीकरण का अभियान तेज कर दिया है। तेजी से हो रही इस कार्रवाई के बीच सोमवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया गया। LDA की प्रवर्तन जोन-5 और जोन-7 की संयुक्त टीमों ने दुबग्गा के हैयात नगर में लगभग 200 वर्गमीटर में बन रहे एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे 8 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरावन कला के हैयात नगर में मोहम्मद हैदर और अन्य की ओर से लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण से ले-आउट व मानचित्र स्वीकृत कराए बिना नियमों के खिलाफ जाकर किया जा रहा था। LDA के विहित न्यायालय की ओर से इस मामले में वाद योजित करते हुए पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। विधिक आदेशों के अनुपालन में सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और भारी मशीनरी की मदद से अवैध व्यावसायिक भवन को जमींदोज कर दिया।

8 अवैध इमारतें सील

इसके साथ ही दूसरी ओर प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ विस्तृत अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में सघन कार्रवाई करते हुए आलोक द्विवेदी, आर.जी. वर्मा, मोहम्मद सुफियान अख्तर, साउद, आशीष अग्रवाल, अनुराग, डॉ. नितिन कुमार, करन और अन्य की ओर से अवैध रूप से खड़े किए जा रहे 8 व्यावसायिक निर्माणों को पूरी तरह सील कर दिया। LDA के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें