होमक्राइमलखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन: 140 बीघा अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर ध्वस्त, 8 कमर्शियल बिल्डिंग सील
क्राइम

लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन: 140 बीघा अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर ध्वस्त, 8 कमर्शियल बिल्डिंग सील

लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ LDA ने बड़ी कार्रवाई की। BBD क्षेत्र में करीब 140 बीघा में विकसित की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गईं। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: राजधानी में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिं…

Navbharat Times के अनुसार6 सितंबर 2026 को 06:31 pm बजे
लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन: 140 बीघा अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर ध्वस्त, 8 कमर्शियल बिल्डिंग सील

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ LDA ने बड़ी कार्रवाई की। BBD क्षेत्र में करीब 140 बीघा में विकसित की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गईं।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: राजधानी में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमों ने अलग-अलग इलाकों में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की।

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीमों ने BBD थाना क्षेत्र में करीब 140 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा चौक, बाजारखाला, सआदतगंज, दुबग्गा और BBD क्षेत्र में मानकों की अनदेखी कर बनाए जा रहे कुल 8 अवैध निर्माणों को सील किया गया।

किसान पथ - इंदिरा नहर के आसपास गरजा बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक, BBD थाना क्षेत्र के बगुलहा और सिकन्दरपुर खुर्द में इंदिरा नहर और किसान पथ के आसपास बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।

शिकायत और प्राधिकरण की कार्रवाई के तहत प्रवर्तन टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर बनाए गए पक्के रास्तों, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस और अन्य अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान करीब 140 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

BBD के तीन गांवों में भी कार्रवाई

जोनल अधिकारी ने बताया कि BBD थाना क्षेत्र के ग्राम लौलाई, हासेमऊ और भरवारा में भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से बनाए जा रहे रो-हाउस भवनों समेत तीन निर्माणों को सील किया गया।

प्राधिकरण की टीम ने निर्माणकर्ताओं को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

चौक से दुबग्गा तक 5 व्यावसायिक निर्माण सील

दूसरी ओर, प्रवर्तन जोन-7 के अंतर्गत पुराने लखनऊ के घने और व्यावसायिक इलाकों में भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चौक, बाजारखाला, सआदतगंज और दुबग्गा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान नियमों और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर बनाए जा रहे पांच अवैध व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया।

LDA ने कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति या निर्धारित मानकों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।

उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।

देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें