होमक्राइमLDA ने लखनऊ में 13 अवैध निर्माणों को सील किया, बिना नक्शा पास कराए हो रहे थे निर्माण
क्राइम

LDA ने लखनऊ में 13 अवैध निर्माणों को सील किया, बिना नक्शा पास कराए हो रहे थे निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बन रहे 13 व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को सील कर दिया। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA की ओर से शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यों के ख…

Navbharat Times के अनुसार25 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
LDA ने लखनऊ में 13 अवैध निर्माणों को सील किया, बिना नक्शा पास कराए हो रहे थे निर्माण

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बन रहे 13 व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को सील कर दिया।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA की ओर से शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सोमवार को बड़े स्तर पर लखनऊ शहर के अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्रों में लखनऊ विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाए जा रहे 13 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माणों को सील कर दिया गया।

LDA की इस सख्त कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति निर्माण कराने वाले बिल्डरों और भूस्वामियों में हड़कंप मच गया है। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने PGI और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पाया गया कि कई व्यावसायिक और आवासीय परिसरों का निर्माण बिना वैध नक्शा पास कराए तेजी से किया जा रहा था।

नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से निर्माण

टीम ने हैदर अली, राकेश, हेमराज, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र बजाज, सोमनाथ अग्रहरि, राम किशोर यादव, भूपेन्द्र सिंह चौधरी व अन्य द्वारा कराए जा रहे 6 अवैध निर्माणों को मौके पर ही सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। प्रवर्तन जोन-2 में हुई कार्रवाई के साथ साथ प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के निर्देशन में भी चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज और दुबग्गा क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की गई। टीम ने जांच में पाया कि प्रदीप गोयल, कुश मिश्रा, रियाज, रितेश, पूनम कुमार, यूनुस अब्दुल्ला समेत अन्य लोग एलडीए के नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से निर्माण करा रहे थे।

अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त नहीं

मानकों की अवहेलना और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य जारी रखने पर इन सभी 7 अवैध आवासीय व व्यावसायिक इमारतों को सील कर काम रुकवा दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण सीमा के अंतर्गत किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एलडीए ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित प्राधिकरण से नियमानुसार मानचित्र अवश्य स्वीकृत कराएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना ले-आउट और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध प्रोजेक्ट्स के खिलाफ आगे भी ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें