बाराबंकी तक दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो! LDA तलाश रहा जमीन, 10 नए मेट्रो रूट प्रस्तावित
लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क बाराबंकी तक बढ़ाया जाएगा। 10 नए रूट प्रस्तावित हैं और एक विशाल डिपो की योजना है। यह विस्तार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा और लोगों को जाम से निजात दिलाएगा। हाइलाइट्स LDA मेट्रो डिपो के लिए…

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क बाराबंकी तक बढ़ाया जाएगा। 10 नए रूट प्रस्तावित हैं और एक विशाल डिपो की योजना है। यह विस्तार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा और लोगों को जाम से निजात दिलाएगा।
हाइलाइट्स
LDA मेट्रो डिपो के लिए 20 हेक्टेयर जमीन की तलाश में जुटा है
लखनऊ मेट्रो नेटवर्क में बाराबंकी को जोड़ने की योजना बन रही है
नए 10 रूटों की रूपरेखा तैयार, यातायात में मिलेगी राहत
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को आसान करने और शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है। इसी के चलते प्रस्तावित नए मेट्रो गलियारों पर ट्रेनों के सुगम संचालन, नियमित रखरखाव, सफाई और पार्किंग के लिए एक विशाल मेट्रो डिपो स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इस विस्तार योजना के तहत लखनऊ के पड़ोसी जिले बाराबंकी को भी सीधे राजधानी के मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) नए डिपो के निर्माण के लिए लगभग 20 हेक्टेयर जमीन की तलाश कर रहा है। बताया जाता है कि साल 2047 तक शहर के लगभग सभी प्रमुख रिहायशी, व्यावसायिक और बाहरी इलाकों को मेट्रो से जोड़ने के लक्ष्य पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
डिपो निर्माण के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित
मेट्रो डिपो के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के उद्देश्य से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 5 सीनियर अधिकारियों की एक खास समिति का गठन किया है। इस समिति में LDA के अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, मुख्य नगर नियोजक और मुख्य अभियंता को बतौर सदस्य शामिल किया गया है, जबकि अधिशासी अभियंता मनोज सागर को समिति का संयोजक बनाया गया है। यह उच्चस्तरीय समिति प्रस्तावित मेट्रो अलाइनमेंट के 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में सरकारी और अन्य उपलब्ध जमीनों का तकनीकी व भौतिक परीक्षण करेगी, ताकि डिपो को मुख्य लाइन से आसानी से जोड़ा जा सके।
तीन स्थानों पर जमीन का मुआयना
मेट्रो संचालन के मानकों के अनुसार, डिपो में ट्रेनों को खड़ा करने, तकनीकी जांच, दैनिक धुलाई और ओवरहालिंग की व्यवस्था होती है, जिसके लिए ट्रैक के नजदीक बड़ी भूमि की आवश्यकता होती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने अब तक 3 संभावित स्थानों पर जमीन का शुरुआती जायजा लिया है। गठित समिति चिह्नित जमीनों के स्वामित्व, राजस्व अभिलेखों और कानूनी पहलुओं की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपेगी। इसके बाद चयनित 20 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण और हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
10 नए रूट प्रस्तावित
मेट्रो विस्तार योजना के तहत लखनऊ के 10 से अधिक महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है। चिह्नित इलाकों में कल्ली पश्चिम से IIM (45 किमी), राजाजीपुरम से IIM (18.42 किमी), चारबाग से कल्ली पश्चिम (13 किमी), इंदिरा नगर से सीजी सिटी (7.7 किमी) और इंदिरा नगर से अनौरा कला (9.27 किमी) शामिल हैं। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से बंथरा (11 किमी), मुंशीपुलिया से जानकीपुरम (6.29 किमी), सीजी सिटी से एयरपोर्ट (19.8 किमी), कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज (6 किमी) और अनौरा कला से बाराबंकी तक 14 किमी लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे बाराबंकी, PGI, सीतापुर रोड, इकाना स्टेडियम और सुशांत गोल्फ सिटी के लाखों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


