गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किया Kiss, शिक्षक की पिटाई
गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किया Kiss, शिक्षक की पिटाई गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में छात्रा को किस करते हुए टीचर रंगे हाथ पकड़ा गया. इस दौरान युवती के भाई ने जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि एक्स्ट्रा क्…

सौजन्य से:- abplive.com
गोरखपुर: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किया Kiss, शिक्षक की पिटाई
गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में छात्रा को किस करते हुए टीचर रंगे हाथ पकड़ा गया. इस दौरान युवती के भाई ने जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को रोका था.
यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कंप्यूटर सेंटर का कंप्यूटर टीचर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो बनाने वाला पीड़िता का भाई बताया जा रहा है जो अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पर पहुंचा और रंगे हाथ कंप्यूटर टीचर को अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया.
इस दौरान उसने सवाल-जवाब के साथ उसे तीन से चार थप्पड़ भी रसीद कर दिए. पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कंप्यूटर टीचर को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर रही है. गोरखपुर के एक कंप्यूटर सेंटर की 'डर्टी पिक्चर' वायरल हो रही है, शिक्षक को छात्रा को किस करते हुए पकड़ लिया गया.
गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च
युवती के भाई ने लगाए आरोप
लड़की के भाई का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोक लिया था और उसके साथ गलत हरकत की. गोरखपुर जिला मुख्यालय से 50 किमी उत्तर कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के 50 किलोमीटर दूर सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बुधवार 9 सितंबर की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लास खत्म होने के बाद कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोका. इस कंप्यूटर सेंटर में करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं. बुधवार 9 सितंबर को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया. आरोप है कि शिक्षक छात्रा को किस कर रहा था.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
इसी दौरान छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया. भाई ने शिक्षक से पूछा कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है. इसके बाद युवक ने शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और सुसंगत धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.
सीओ ने मामले पर क्या बताया?
गोरखपुर के सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि कैंपियरगंज थाना अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोचिंग सेंटर का टीचर एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए दिख रहा है.
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अध्यापक जगदीश चौरसिया को हिरासत में ले लिया गया है. पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


