खत्म, टाटा, बाय-बाय...राहुल गांधी का पुराना अंदाज, प्रयागराज में छात्रों से ऐसा क्यों कहा
खत्म, टाटा, बाय-बाय...राहुल गांधी का पुराना अंदाज, प्रयागराज में छात्रों से ऐसा क्यों कहा प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का एक पुराना अंदाज भी देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा-खत्…

सौजन्य से:- Hindustan
खत्म, टाटा, बाय-बाय...राहुल गांधी का पुराना अंदाज, प्रयागराज में छात्रों से ऐसा क्यों कहा
प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का एक पुराना अंदाज भी देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा-खत्म, टाटा, बाय-बाय। गौरतलब है कि यह लाइनें राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो की हैं।
प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का एक पुराना अंदाज भी देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा-खत्म, टाटा, बाय-बाय। गौरतलब है कि यह लाइनें राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो की हैं। उन्होंने इस दौरान इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल होता है। आजकल यह लाइनें बतौर मीम, अक्सर वीडियो में इस्तेमाल होती रहती हैं। शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में जब राहुल ने एक बार फिर इनका इस्तेमाल किया तो वहां मौजूद छात्र भी खुश होते नजर आए।
केपी ग्राउंड में कर रहे थे संबोधित
राहुल गांधी केपी ग्राउंड में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा-सिस्टम को खत्म, टा-टा, बाय-बाय करना है। इस पर जब मैदान में मौजूद छात्रों का शोर उठा तो राहुल गांधी ने यह बात एक बार फिर दोहराई। इसके बाद वह खुद भी मुस्कुराते हुए नजर आए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान युवाओं से आह्वान किया कि वे नफरत के बजाय ‘प्यार और मोहब्बत’ के जरिए मौजूदा व्यवस्था को बदलें। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।
पीएम, गृहमंत्री और आरएसएस प्रमुख की फोटो
राहुल गांधी ने युवाओं से ‘दर्द, डेटा और दौलत’ के मुद्दे पर बात की और मंच पर लगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहाकि डेटा आपका, दर्द आपका लेकिन दौलत इनकी? यह सिस्टम है। यह इन लोगों का तंत्र है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहाकि डेटा आपका, क्षमता आपकी लेकिन तंत्र ने आपको चक्रव्यूह में फंसा रखा है। इस तंत्र ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया और आप पर भी आक्रमण किया है, लेकिन इस अंधेरे में आप लोगों ने रोशनी जलाई है। राहुल ने दिल्ली में हुए युवाओं के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं ने ‘अंधेरे में टॉर्च’ जलाई और देश के छात्रों को जगाया। उन्होंने कहाकि युवाओं ने अपने डर का सामना किया और अपनी आवाज नफरत के साथ नहीं, बल्कि मोहब्बत के साथ उठाई।
मोहब्बत की दुकान खोलनी है
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत की संस्कृति सत्य और अहिंसा की है, न कि नफरत की। उन्होंने कहाकि किसी भी छात्र के दिल में नफरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहाकि मोहब्बत की दुकान खोलनी है, आपको प्यार के साथ लड़ना है। राहुल ने कहा कि भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े डेटा भंडारों में से एक है और यह देश की पूंजी, ताकत और संपत्ति है। उन्होंने कहाकि 21वीं सदी में कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा से बनती है और ऐसे में प्रगति तथा भविष्य का निर्माण डेटा और युवाओं की क्षमता के जरिए ही होगा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि युवाओं द्वारा तैयार किया गया डेटा उनसे लेकर बड़ी कंपनियों को दिया जा रहा है और उन्हें लगातार रील देखने व बनाने में उलझाया जा रहा है। उन्होंने इसे 21वीं सदी का नशा बताया।
नहीं मिल रही रोजगार की गारंटी
राहुल ने कहाकि हर साल शिक्षा के नाम पर युवाओं के परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद मिलने वाली डिग्री या प्रमाणपत्र रोजगार की गारंटी नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों और बदनीयती के कारण युवाओं के लिए विनिर्माण, उद्यमिता, सार्वजनिक क्षेत्र और सरकारी नौकरियों के अवसर कम हुए हैं। कांग्रेस सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि एआई के जरिए कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सीमित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को भयंकर दर्द हो रहा है। राहुल ने अदाणी और भारतीय जनता पार्टी की संपत्ति में कई गुना वृद्धि होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक तंत्र का इस्तेमाल करते हैं और वोट चोरी होती है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'

गोरखपुर में ठेकेदार को ऑटो से खींचकर तलवार से काटा: पहले बांके से हमला किया था, चचेरे भाइयों ने हत्या का बदला लिया - Gorakhpur News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के ग्रीनफील्ड का PNC को मिला फाइनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट, फिर भी उठ रहे सवाल - lucknow kanpur expressway quality doubts despite final certificate


