होमराजनीति'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल...', अखिलेश के आरोपों पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब
राजनीति

'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल...', अखिलेश के आरोपों पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब

'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल...', अखिलेश के आरोपों पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम में हनुमान जी के डांस करने को लेकर विपक्ष ने जमकर घेरा था. अब इस पर डिप्ट…

ABP News के अनुसार30 अगस्त 2026 को 04:30 am बजे
'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल...', अखिलेश के आरोपों पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब

सौजन्य से:- ABP News

'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल...', अखिलेश के आरोपों पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम में हनुमान जी के डांस करने को लेकर विपक्ष ने जमकर घेरा था. अब इस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सफाई दे दी है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक्टिव नजर आ रहे हैं. वे लगातार बड़े-बड़े मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं और बयान दे रहे हैं. हाल ही में एबीपी न्यूज के साथ इंटरव्यू में उन्होंने अखिलेश यादव के 'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल ठीक नहीं' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी.

सपा चीफ अखिलेश यादव लगातार निशाना साधते रहते हैं कि दिल्ली और लखनऊ में बन रही है. उनका इशारा अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच नाराजगी की तरफ होता है. अब अखिलेश यादव के 'लखनऊ और दिल्ली में तालमेल ठीक नहीं' वाले बयान पर केशव मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा, "अखिलेश यादव 2-4 साल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शाखा में जाएं और एक स्वंयसेवक को जो जानना चाहिए, सीखना चाहिए वह सीख जाएं तब वह भारतीय जनता पार्टी के बारे में जान पाएंगे.

इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में हनुमान जी को नचाने के आरोपों और विपक्ष के मुद्दा बनाने पर पलटवार किया है. केशव मौर्य ने कहा, "यह मुद्दाविहीन विपक्ष है. अगर मुद्दाविहीन नहीं होते तो हमारी सरकार खिलाफ अगर कोई मुद्दा होता तो ये लेकर आते."

Exclusive: 'ब्राह्मण तो BJP का समर्थक', ओवैसी के बयान पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने आगे कहा, "यह रामजन्मभूमि में चढ़ावे का मुद्दा लेकर आ गए. हनुमान जी को बीजेपी नहीं लाई. अगर कोई हनुमान जी के भेष में आकर कोई अपनी खुशी जताने का काम किया है तो हनुमान जी के प्रति आदर है." उन्होंने कहा, "हम हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, लेकिन अखिलेश यादव के अंदर क्या हिम्मत है वो मस्जिद के अंदर जाकर चालीसा पढ़ देंगे. वे नहीं पढ़ सकते. ये तुष्टिकरण करने वाले हैं."

अखिलेश यादव के "लखनऊ और दिल्ली में तालमेल ठीक नहीं" बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का जवाब सुनिए!

— ABP News (@ABPNews) August 29, 2026

'चर्चा with चित्रा' में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य EXCLUSIVE @chitraaum | @kpmaurya1 #CharchaWithChitra #UPElections2027 #KeshavPrasadMaurya #ABPNews pic.twitter.com/2DApx9AkeV

'मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा जाए'

केशव मौर्य का कहना है कि मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा जाए मैं यह नहीं कह रहा हूं,लेकिन यह अखिलेश यादव का असल चरित्र है. अब सवाल है कि हनुमान जी वहां डांस क्यों कर रहे थे तो बहुत सारी झांकियां निकलती हैं तो सब अलग-अलग रूप धारण करके आते हैं तो हो सकता है कोई कार्यकर्ता लेकर आया हो. यह कोई मुद्दा नहीं है. यह पार्टी और अध्यक्ष नितिन नवीन की योजना नहीं थी. कोई कार्यकर्ता लाया होगा उसका आदर सत्कार है, लेकिन हनुमान जी की गदा रामद्रोहियों के लिए हर समय तैयार रहेगी.

Exclusive: आरक्षण आंदोलन के बीच केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, कहा- 'न कोई छेड़छाड़...'

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें