कानपुर के उद्देश्य सचान ने KBC में जीते 12.50 लाख, 2500000 के सवाल पर किया क्विट - kanpurs uddesh sachan wins 1250 lakh on kbc
कानपुर के उद्देश्य सचान ने KBC में जीते 12.50 लाख, 2500000 के सवाल पर किया क्विट कानपुर के उद्देश्य सचान ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नए शो में 12.50 लाख रुपये जीते हैं। वह इस ...और पढ़ें HighLights - उद्देश्य सचान…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर के उद्देश्य सचान ने KBC में जीते 12.50 लाख, 2500000 के सवाल पर किया क्विट
कानपुर के उद्देश्य सचान ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नए शो में 12.50 लाख रुपये जीते हैं। वह इस ...और पढ़ें
HighLights
- उद्देश्य सचान ने कौन बनेगा करोड़पति में 12.50 लाख रुपये जीते।
- 25 लाख रुपये के सवाल पर संशय के कारण गेम छोड़ा।
- जीती राशि से गुरुकुलम का विस्तार कर बच्चों को पढ़ाएंगे।
जागरण संवाददाता, कानपुर। ‘गुरुकुलम : खुशियों वाला स्कूल’ के संस्थापक उद्देश्य सचान ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नए शो में 12.50 लाख रुपये जीते हैं। सोनी चैनल पर बुधवार और गुरुवार को प्रसारित कार्यक्रम में उद्देश्य हाट सीट पर बैठे। उन्होंने 12 सवालों के सही जवाब दिए।
गुरुवार के शो में उनसे 25 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया कि ‘किस भारतीय शासक को अमित्रघात के रूप में जाना जाता है?’ जवाब को लेकर संशय होने पर उद्देश्य ने गेम क्विट कर दिया।
यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद के गांव को सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया बड़ा एलान
वह 12.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि लेकर लौटे। उद्देश्य ने बताया कि हाट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन से बातचीत करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
केबीसी से मिली पहचान और पुरस्कार राशि का उपयोग वह गुरुकुलम के विस्तार में करेंगे। कानपुर के अन्य पिछड़े और झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में इसकी शाखाएं खोलकर अधिक से अधिक बेसहारा बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


