प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आए सिपाही की मौत: कानपुर जीआरपी में तैनात था, बिना बताए घर से निकला था; पहचान पत्र से हुई शिनाख्त - Karchana News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Karchana - Kanpur GRP Constable Dies In Train Accident At Karchana Prayagraj प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आए सिपाही की मौत:कानपुर जीआरपी में तैनात था, बिना बताए घर से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Karchana
- Kanpur GRP Constable Dies In Train Accident At Karchana Prayagraj
प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आए सिपाही की मौत:कानपुर जीआरपी में तैनात था, बिना बताए घर से निकला था; पहचान पत्र से हुई शिनाख्त
- कॉपी लिंक
करछना थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से कानपुर जीआरपी में तैनात सिपाही की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त कर स्वजन को घटना की जानकारी दी। घर वालों के पहुंचने पर पुलिस नेताओं को कब्जे मिली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृत सिपाही की मौत के कारण की जांच की जा रही है।
कैथी गांव निवासी रवि पटेल (30) पुत्र जय बहादुर वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर जीआरपी में थी। स्वजन के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर घर से निकले थे।
करीब 11 बजे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत की सूचना स्वजन को मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रवि दो भाइयों में सबसे बड़े थे। करीब दो वर्ष पहले उनकी शादी अंजू पटेल के साथ हुई थी। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पिता जय बहादुर समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


