मथुरा में कारसेवा की कोशिश, शाही ईदगाह से हिंदूवादी नेत्री को पुलिस ने हटाया; चप्पे-चप्पे पर फोर्स
मथुरा में कारसेवा की कोशिश, शाही ईदगाह से हिंदूवादी नेत्री को पुलिस ने हटाया; चप्पे-चप्पे पर फोर्स मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रविवार को कारसेवा का ऐलान था। इस ऐलान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर था। कारसेवा को लेकर रविवा…

सौजन्य से:- Hindustan
मथुरा में कारसेवा की कोशिश, शाही ईदगाह से हिंदूवादी नेत्री को पुलिस ने हटाया; चप्पे-चप्पे पर फोर्स
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रविवार को कारसेवा का ऐलान था। इस ऐलान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर था। कारसेवा को लेकर रविवार को सुबह से ही मथुरा में गहमागहमी की स्थिति रही। कुछ लोग श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट पर कार सेवा के लिए पहुंचे थे, जिनको पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। रविवार को बड़ी संख्या में संतों ने मथुरा में जुटने का ऐलान किया था। इस ऐलान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर था। कारसेवा को लेकर रविवार को सुबह से ही मथुरा में गहमागहमी की स्थिति रही। पुलिस ने हिंदूवादी नेत्री मीरा राठौर और कुछ अन्य नेताओं को शादी ईदगाह से दूर कर दिया। वहीं चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने प्रशासन से हुई वार्ता के बाद कारसेवा को फिलहाल टाल दिया। बताया गया कि संतों ने निर्णय लिया है कि अभी कांवड़ यात्रा चल रही है। इसके चलते फिलहाल के लिए कारसेवा को स्थगित रखा जाए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे छटीकरा-गोवर्धन मार्ग पर जुल्हेंदी स्थित आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रार्थना के लिए चित्रगुप्त पीठ पर पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने हवन और पूजन साधु-संतों की उपस्थिति में विधि विधान से किया। इसके पहले हिंदूवादी संगठन के कुछ लोग श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट पर कार सेवा के लिए पहुंचे थे, जिनको पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
बताया जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रार्थना के लिए वृंदावन छटीकरा गोवर्धन मार्ग स्थित गांव जुल्हैंदी में श्री चित्रगुप्त पीठ पर पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने दर्जनों साधु संतों की उपस्थिति में विधि विधान से हवन और पूजन किया।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थगित की गई कारसेवा
बता दें कि पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अयोध्या के राम मंदिर की तरह कारसेवा की घोषणा की थी। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने बताया कि अखाड़ा परिषद, महंतों और महामंडलेश्वर ने निर्णय लिया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए इसे फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि आश्रम में हवन-पूजन तब तक रोज चलता रहेगा, जब तक भगवान श्रीकृष्ण गर्भगृह में विराजमान नहीं हो जाते।
अलर्ट पर रही पुलिस
मथुरा में कारसेवा के ऐलान को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के बाहर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। जन्म स्थान के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जन्म स्थान और ईदगाह के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। कुछ लोग आए थे, जिन्हें समझाकर वापस कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


