कानपुर का ऐसा हाल; डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे तो ड्राइवर ने ही कर दिया इलाज, दवा भी बता दी
यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर कोर्ट पेशी पर चले गए तो ड्राइवर ने ही मरीज को देख लिया और दवा भी लिख दी। कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर कोर्ट पेशी पर चले गए तो ड्राइवर ने ही मरीज को देख लिया और दवा भी लिख दी।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे, इसी दौरान मरीजों को उनके ड्राइवर ने दवा दी। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आनन-फानन में डॉक्टर के ड्राइवर को हटा दिया।
कानपुर के रामा देवी स्थित कांशीराम अस्पताल में डॉक्टर रामकेश कोर्ट में पेशी पर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में ड्राइवर उनकी कुर्सी पर बैठकर बाकायदा मरीजों को देखा और उनको दवा लिखी। बुधवार दोपहर को जैसे ही कुर्सी पर बैठकर मरीज को देखते हुए ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ड्राइवर को हटा दिया गया है।
वायरल वीडियो में ड्राइवर कांशीराम अस्पताल की OPD में बैठा हुआ है। मरीजों को बुलाता और उनकी बीमारी के बारे में पूछता है। इसके बाद कागज की पर्चियों पर दवा लिखते हुए दिखाई दिया। उसने कथित तौर पर मरीजों से कहा कि दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है और उन्हें दवा बाहर से खरीदनी होगी। यह घटना सोमवार की है, जिसाक वीडियो बुधवार दोपहर को वायरल हुआ था।
रामकेश से स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी दी गई है कि अगर अस्पताल या OPD में कोई बाहरी व्यक्ति दवा लिखते हुए पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी।
पीयूष मिश्रा,सीएमएस, कांशीराम अस्पताल
इस मामले में सीएमओ हरिदत्त नेमी ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम जांच करेगी और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


