कानपुर मौसम: मानसूनी ट्रफ रेखा मेहरबान, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल, झमाझम बारिश के आसार, ये है अलर्ट
कानपुर मौसम: मानसूनी ट्रफ रेखा मेहरबान, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल, झमाझम बारिश के आसार, ये है अलर्ट Kanpur Weather News: कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से मानसूनी ट्रफ रेखा गुजरने व कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले प…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कानपुर मौसम: मानसूनी ट्रफ रेखा मेहरबान, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल, झमाझम बारिश के आसार, ये है अलर्ट
Kanpur Weather News: कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से मानसूनी ट्रफ रेखा गुजरने व कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों समुद्रों से आ रही नमी के चलते इस बार परिक्षेत्र में सामान्य औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
कानपुर में मानसूनी ट्रफ रेखा प्रदेश के बीचोंबीच से गुजरने से कानपुर परिक्षेत्र में फिर बादल आ गए हैं। सोमवार को बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पांच दिन तक ऐसा ही माैसम बना रहेगा। कहीं ज्यादा, तो कहीं कम बारिश होने का अनुमान है।
मानसूनी सीजन में पहली बार प्रदेश और कानपुर परिक्षेत्र में सामान्य औसत से अधिक बारिश हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मुख्य मानसून ट्रफ रेखा राजस्थान के बीकानेर से होते हुए प्रदेश के मध्य भाग में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।
रुक-रुक कर बारिश का माहौल बना हुआ है
इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर-पश्चिम से लेकर बांग्लादेश तक एक और ट्रफ रेखा विस्तारित है। यह ट्रफ लाइन प्रदेश के ठीक बीच से गुजर रही है और यहीं पर कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इसी वजह से क्षेत्र में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से भारी मात्रा में नमी आ रही है। कानपुर परिक्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में लगातार बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश व भारी उमस का माहौल बना हुआ है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


