गोंडा रेलखंड में इंटरलॉकिंग कार्य, कानपुर आने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी - kanpur train diversions gorakhpurgonda rail work affects routes
गोंडा रेलखंड में इंटरलॉकिंग कार्य, कानपुर आने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी गोरखपुर-गोंडा खंड में स्वचालित सिग्नलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। HighLights - गोरख…

सौजन्य से:- Jagran
गोंडा रेलखंड में इंटरलॉकिंग कार्य, कानपुर आने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर-गोंडा खंड में स्वचालित सिग्नलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
HighLights
- गोरखपुर-गोंडा खंड में स्वचालित सिग्नलिंग का नान इंटरलाकिंग कार्य।
- कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
- 8 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। गोरखपुर-गोंडा खंड में स्वामी नारायण छपिया, मस्कनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच स्वचालित सिग्नलिंग को चालू करने के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नबर 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 10 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर आठ अक्टूबर, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली 10 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी 10 अक्टूबर, ट्रेन नंबर 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर 10 अक्टूबर, , ट्रेन नंबर 22075 चार्लापल्ली-गोरखपुर नौ अक्टूबर, ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 02569 दरभंगा-दिल्ली 10 अक्टूबर, 02570 दिल्ली-दरभंगा 10 अक्टूबर, 02564 दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से निकलेगी। ये सभी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर निकलती हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बारिश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी किया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता - the threat of rain persists in purvanchal including varanasi the imd has issued this alert

UP Weather 7 October: यूपी में फिर बढ़ी गर्मी से राहत के आसार, बारिश से गिरेगा तापमान

लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार, बिगड़े हालात, कई इलाके हुए जलमग्न


