होमक्राइमकानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज; दोनों पायलट की मौत
क्राइम

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज; दोनों पायलट की मौत

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज; दोनों पायलट की मौत Kanpur News: कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार होकर खेत…

Amar Ujala के अनुसार27 अगस्त 2026 को 07:27 am बजे
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज; दोनों पायलट की मौत

सौजन्य से:- Amar Ujala

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज; दोनों पायलट की मौत

Kanpur News: कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार होकर खेत में क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। pic.twitter.com/kcqBnofyJ4

— Kanpur Nagar Fire & Emergency Services (@kanpurnagarfire) August 27, 2026 ">http://नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। pic.twitter.com/kcqBnofyJ4

— Kanpur Nagar Fire & Emergency Services (@kanpurnagarfire) August 27, 2026

घायल पायलट हैलट अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तुरंत इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें