Kanpur News: सीएम योगी की सख्ती पर कानपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई
Kanpur News: सीएम योगी की सख्ती पर कानपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद, कानपुर नगर निगम में सभी ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन के ल…

सौजन्य से:- Hindustan
Kanpur News: सीएम योगी की सख्ती पर कानपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई
Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद, कानपुर नगर निगम में सभी ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई समिति निरस्त कर दी गई है। हॉट मिक्स प्लांट से सभी ठेकों की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Kanpur News: - ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए गठित समिति निरस्त, अब नए सिरे से बनेगी - जांच पूरी होने तक सभी ठेकेदारों के भुगतान पर रोक, सभी ठेकों की हो रही जांच
मुख्यमंत्री का सख्त रुख
कानपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद कानपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई की गई है। सभी ठेकेदारों के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन के लिए गठित की गई समिति निरस्त कर दी गई है जिसमें एक अधिशासी अभियंता के साथ महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा नामित दो पार्षद भी हुआ करते थे। इसके साथ ही हॉट मिक्स प्लांट से हो रहे सभी ठेकों की सूक्ष्म जांच की जा रही है।
जांच की प्रक्रिया
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि जांच सघन स्तर पर हो रही है। फाइलों की पूरी पड़ताल हो रही है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। हॉट मिक्स प्लांट से हो रहे कार्यों पर सबसे ज्यादा नजर है। नगर आयुक्त आयुक्त के इस बयान के बाद नगर निगम में खलबली मच गई है। बताते चलें कि 500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की फाइलों की जांच हो रही है। सीएम ने तीन दिन पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त से पूछा था कि कानपुर नगर निगम में क्या हो रहा है, किसकी के नाम से कैसे टैक्स वसूला जा रहा है और ठेकेदारी में माफियागिरी कैसे चल रही है? उन्होंने इस पर तत्काल अंकुश लगाने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। तभी से सरकारी मशीनरी में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस कमिश्नर अलग मामलों की जांच करा रहे हैं। खुफिया विभाग अलग जानकारी एकत्र करके शासन को रिपोर्ट भेज रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर: 3 करोड़ की नशीली सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और वाराणसी तक जुड़ा नेटवर्क

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट ने योजना जारी रखने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार देगी मुफ्त सिलिंडर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण


