होमशिक्षा-करियरKanpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, मानदेय बढ़ा
शिक्षा-करियर

Kanpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, मानदेय बढ़ा

{"_id":"6a8b428baf5a9995a009ee07","slug":"cashless-medical-scheme-gift-to-cooks-honorarium-increased-kanpur-news-c-220-1-ka21001-147832-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रसोइयों को कै…

Amar Ujala के अनुसार23 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे
Kanpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, मानदेय बढ़ा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a8b428baf5a9995a009ee07","slug":"cashless-medical-scheme-gift-to-cooks-honorarium-increased-kanpur-news-c-220-1-ka21001-147832-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, मानदेय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Kanpur News: रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, मानदेय बढ़ा

Mon, 24 Aug 2026 12:27 AM IST

कानपुर ब्यूरो

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

Updated Mon, 24 Aug 2026 12:27 AM IST

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क के सामुदायिक भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। साथ ही पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में कार्यरत रसोइयों व उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्यमंत्री व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और जिलाधिकारी कपिल ने 20 पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड वितरित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रसोइयों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। प्रदेश सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य रसोइयों को दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर देने के अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही इनके मानदेय को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने और रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली वार्षिक राशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिए गए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा सरकार रसोइयों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित है। विद्यालयों में बच्चों की देखभाल करने वाले इन कर्मियों के लिए यह योजना एक नया अध्याय जोड़ेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत संबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और समय से सभी पात्र रसोइयों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कार्यरत 4,299 रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, बीईओ अशोक कुमार, मनोज कुमार, आनंद भूषण, ईश्वरचंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, डीसी देशवीर, अरुणेश, सौरभ व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

इधर, पुखरायां नगर पालिका सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री की ओर से पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही आयोजन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मौजूद रसोइयों को कैशलेस कार्ड वितरण किए। यहां एसडीएम देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, बीईओ ईश्वरकांत मिश्र व सपना सिंह आदि रहीं।

....................

मानदेय बढ़ने पर रसोइयों के खिले चेहरे

रसूलाबाद। बीआरसी सभागार में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों को विधायक पूनम संखवार ने प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए। कहा शासन ने रसोइयों के वेतन में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सहायता व साड़ी के लिए एक हजार रुपये की घोषणा की गई है। मानदेय बढ़ने से रसोइयों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। मानदेय में बढ़ोतरी और सम्मान मिलने पर रसोइयों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कम मानदेय में विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का काम कर रही रसोइयों के लिए यह वृद्धि राहत देने वाली है। एसडीएम अभिषेक कुमार, बीईओ अजब सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व जिला मंत्री अमित सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)

.....................

यह सुविधा सभी के लिए लाभकारी

कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से रसोइयों को जरूरत पड़ने पर समय पर इलाज मिल सकेगा और रुपये के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन की यह सुविधा सभी के लिए लाभकारी साबित होगी। - पुष्पा वर्मा, उच्च प्राथमिक स्कूल अकबरपुर

..................

शासन की तरफ से रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी किया जाना स्वागत योग्य है। इस महंगाई के दौर में कम मानदेय से गुजारा होना मुश्किल होता है। इससे आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में कुछ हद तक सहायता मिलेगी। - शशि देवी, प्राथमिक विद्यालय, राजपुर

..............

सरकार ने रसोइयों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मानदेय बढ़ोतरी के साथ साड़ी के लिए लिए मिलने वाली धनराशि को भी बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी से काफी राहत मिल सकेगी। - सोनी, प्राथमिक स्कूल, अकबरपुर

..................

सरकार अभी तक विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अन्य कर्मियों की ओर ध्यान दे रही थी। कम मानदेय होने की वजह से सभी को समस्या हो रही थी, लेकिन शासन ने हमारी ओर भी ध्यान दिया और मानदेय में बढ़ोतरी की है। यह स्वागत योग्य है। - मीना देवी, प्राथमिक स्कूल, जैतीपुर, झींझक

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें