काशी पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड के युवा: कर्मभूमि से जन्मभूमि यात्रा में बाइक से बड़नगर के लिए होंगे रवाना - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - PM Modi Birthday Bike Rally: Kanpur Youth Reach Varanasi For Vadnagar काशी पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड के युवा:कर्मभूमि से जन्मभूमि यात्रा में बाइक से बड़नगर के लिए होंगे रवाना…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- PM Modi Birthday Bike Rally: Kanpur Youth Reach Varanasi For Vadnagar
काशी पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड के युवा:कर्मभूमि से जन्मभूमि यात्रा में बाइक से बड़नगर के लिए होंगे रवाना
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर निकाली जा रही ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि तक—सेवा, समर्पण और संकल्प’ बाइक यात्रा में शामिल होने के लिए कानपुर के युवा वाराणसी पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र क
भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के कुशल निर्देशन में क्षेत्र के ये 42 युवा वाराणसी में गुरुवार से शुरू होने वाली इस विशाल बाइक यात्रा में सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यह बाइक यात्रा वाराणसी (कर्मभूमि) से शुरू होकर विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों से गुजरते हुए प्रधानमंत्री की जन्मस्थली गुजरात के वड़नगर पहुंचेगी। इस पूरी यात्रा के दौरान युवा कार्यकर्ता जगह-जगह जनसंपर्क कर राष्ट्रनिर्माण और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके हौसला-अफजाई के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता स्टेशन पहुंचे, जिनमें क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर उनकी इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
इस बाइक यात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से शिव सिंह, रजत मिश्रा, रोहित कुशवाहा, नीरज दीक्षित, अनुराग राजपूत, सन्नी यादव, मुकेश, कुल 42 युवा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस अवसर पर स्टेशन पर खेमराज शर्मा, सचिन शुक्ला, शिखा मिश्रा, उज्ज्वल सिंह, उज्जवल जायसवाल, सुकर्ण चंदेल, प्रवीण शुक्ला, अनिक सोनकर, गोपाल दोसर और मंजू त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


