कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई: नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Vineet Minocha Murder Case | Daughter in law Detained By Police कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न ह…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Vineet Minocha Murder Case | Daughter in law Detained By Police
कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई
- कॉपी लिंक
कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें…। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया।
हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
पूछताछ में बहू ने रोते हुए कहा- करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। पाई-पाई के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था। इसलिए नौकर से मर्डर करा दिया।
पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई। हत्या की रात शालू और नौकर विशाल के बीच 14 बार बात हुई थी। शुरुआती जांच में पति सुब्रत का हत्याकांड में कोई रोल नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है।
दरअसल, कानपुर में शनिवार रात 11:28 बजे विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त वह अकेले थे। बेटा-बहू पार्टी में गए थे। रविवार तड़के 3 बजे जब वह वापस आए तो विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली। शालू रोने और बेहोश होने का नाटक करती रही। मामला शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट का है।
CCTV में नौकर और उसका साथी नजर आया, एनकाउंटर में अरेस्ट
कानपुर पुलिस ने CCTV चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राज किशोर (30) अपार्टमेंट में दाखिल होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी विशाल से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की?
जवाब में उसने कहा- ‘बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था।’ नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
गार्ड बोला- शालू मैडम ने कहा था- इन्हें अंदर आने दो
- कल्याणपुर इलाके में जिस रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में कारोबारी का फ्लैट था, उसके सिक्योरिटी इंचार्ज मदन ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन शालू और सुब्रत रात में बाहर गए थे। उनके जाने से पहले विशाल गौतम अपने साथी राजकिशोर के साथ पहुंचा था। उसने फ्लैट नंबर सी-104 पर जाने की अनुमति मांगी।
- मैंने मना किया तो उन्होंने शालू मैडम से बात कराई। शालू ने फोन पर कहा कि इन्हें अंदर आने दो, ये लोग दवाएं लेकर आए हैं। इसके थोड़ी देर बाद विनीत का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे को लेकर अपार्टमेंट से बाहर चले गए। उस वक्त फ्लैट में विनीत मनोचा अकेले थे।
- इसके बाद रविवार तड़के 3 बजे बेटा-बहू वापस लौटे तो अंदर पिता का शव मिला। उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस पहुंची तो फर्श पर कारोबारी का खून से सना शव पड़ा था। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था।
28 जुलाई को ससुर ने डांटा, उसी दिन बहू ने हत्या कराने का मन बनाया
- हत्यारोपी बहू ने बताया, 28 जुलाई को वह एक पार्टी में गई थी। पार्टी से वापस लौटने में देर हो गई। तब ससुर ने लेट नाइट पार्टी में आने-जाने का विरोध किया था। इस बात को लेकर उसका ससुर से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने ससुर की हत्या की योजना बनाई थी।
- पूछताछ में शालू ने पुलिस को बताया कि जन्माष्टमी (4 सितंबर) के दिन भी उसने विशाल को सामान देने के बहाने अपने घर में बुलाया था। उसी दिन घर में दवा कारोबारी को ठिकाने लगाने की प्लानिंग हुई। शालू ने विशाल को बताया कि वह शनिवार को पति और बच्चे के साथ यशोदा नगर में पार्टी के लिए जाएगी, इसी दौरान पूरी वारदात को सफाई के साथ अंजाम देना है।
DCP बोले- हत्या को हार्टअटैक का रूप देने की थी प्लानिंग
- कानपुर वेस्ट के DCP एसएम कासिम आब्दी ने बताया- शालू ने हत्याकांड को हार्टअटैक का रूप देने का प्लान बनाया था। शालू ने नौकर विशाल गौतम से कहा था कि ससुर के सोने के बाद उनका तकिया से मुंह दबा देना, जिससे लगे कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है।
- विशाल कारोबारी के घर करीब 12 साल से आता-जाता था। हत्यारोपियों को शालू ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाभी मुहैया कराई थी। रात में 9 बजकर 38 मिनट पर आरोपी विशाल को मैसेज किया कि घर खाली है, तुम चले जाओ। उसके बाद दोनों आरोपी पहुंच गए और बेडरूम में छिप गए। करीब सवा घंटे बाद कारोबारी फ्लैट में पहुंचे।
- देर रात कारोबारी विनीत को भूख लगी, जिस पर वह उठे और फ्रिज में रखी मिठाई खाई, पानी पिया और फ्लैट के सभी कमरों की जांच कर उनको लॉक करने लगे।
- कमरों को लॉक करते हुए विनीत बेटे सुब्रत के बेडरूम में पहुंचे और लाइट जलाकर अंदर झांका तो विशाल और राज किशोर कमरे में छिपे मिले। जिस पर विनीत अचानक से हड़बड़ा गए और गुस्सा करते हुए विशाल से पूछा कि- यहां क्या कर रहे?
- इतना पूछते ही विशाल ने अपने साथी राजकिशोर के साथ दवा कारोबारी पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागे तभी घर से पॉलीथिन में चाकू लेकर आए विशाल ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी।
घटना के दिन 14 बार की थी फोन पर बात
पुलिस ने शालू और विशाल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगालनी शुरू की, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में सामने आया कि 1 जुलाई से घटना के दिन तक शालू और विशाल की करीब 35 से 40 बार फोन पर बातचीत हुई थी।
सीडीआर में सामने आया कि दोनों के बीच लंबी बातचीत नहीं हुई, अक्सर दोनों के बीच डेढ़ से दो मिनट ही बात होती थी। घटना के दिन यानी शनिवार को दोनों के बीच 14 बार बातचीत हुई, सुबह 9 बजे पहली बार शालू ने विशाल को फोन किया था, जो देर रात तक जारी रहा।
2022 में चोरी के आरोप में विशाल को नौकरी से निकाला था
पुलिस अधिकारियों ने बताया, विशाल, दवा कारोबारी की बिरहाना रोड स्थित दुकान में 2010 से काम कर रहा था। 2022 में दुकान से चोरी करते हुए कारोबारी विनीत ने उसे पकड़ लिया था। डांट फटकार के बाद उन्होंने विशाल को नौकरी से निकाल दिया। जिसके बाद विशाल कारोबारी के बेटे सुब्रत के कहने पर छोटे मोटे कामों के लिए घर आता जाता था।
कारोबारी हत्याकांड में 3 वजहें, जिससे बहू की पोल खुली-
- हत्यारोपी नौकर विशाल और राज किशोर ने चाकू से गोदकर कारोबारी विनीत की हत्या की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने 26 चाकू मारे। हत्या की क्रूरता को देखकर पुलिस को शक हुआ कि यह आपसी खुन्नस का मामला है।
- हत्यारों ने घर के एक भी सामान को हाथ तक नहीं लगाया। उन्होंने सिर्फ कारोबारी की हत्या की और मौके से फरार हो गए। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि दोनों को सिर्फ हत्या करने की कहा गया था। ऐसा कोई करीबी ही कर सकता है।
- अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के बयान से भी यह साफ हो गया कि शालू ने ही दोनों को ऊपर आने की अनुमति दी थी। इसके बाद वह पति के साथ बाहर चली गई। इससे पुलिस का शालू पर शक और गहरा हो गया।
दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार
कारोबारी विनीत रतन आर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार संग रहते थे। 4 कमरों और डाइनिंग रूम वाले इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे।
विनीत बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ का था। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। शालू और सुब्रत की शादी 7 साल पहले हुई थी। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं। वह एक सप्ताह पहले गाजियाबाद गई थीं। बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में रहते हैं। दोनों इंजीनियर हैं।
सुब्रत की ससुराल लखनऊ में है। शालू मिनोचा के पिता नरेश अरोड़ा कपड़ा कारोबारी हैं। वे लखनऊ के ठाकुरगंज में रहते हैं। नरेश ने बेटी की शादी लखनऊ से की थी।
कारोबारी को पहले से थी अनहोनी की आशंका
पुलिस का मानना है कि बहू शालू से झगड़े के बाद दवा कारोबारी विनीत को अपने साथ अनहोनी की आशंका थी। मिनोचा ने एक जुलाई को अपने 3 BHK फ्लैट में CCTV लगवाए थे। पहला कैमरा- मेनगेट के सामने लगा था, जो पूरा डाइनिंग हॉल कवर करता था। जबकि दूसरा कैमरा फ्लैट के अन्य कमरों में जाने वाली बालकनी में लगा था, जो कमरे की इंट्री–एग्जिट प्वाइंट को कैद करता था।
16 कर्मचारी और परिवार वाले रहते थे परेशान
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विनीत मिनोचा की फर्म में 16 कर्मचारी हैं। उम्र बढ़ने से विनीत मिनोचा चिड़चिड़े हो गए थे। वे हर किसी से गाली गलौज से बात करते थे। हर किसी को शक की नजर से देखते थे। इसी वजह से उनकी फर्म का हर व्यक्ति परेशान था, कोई भी उनके सामने नहीं आता था।
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने कहा-
विनीत मिनोचा कानपुर के टॉप-5 दवा कारोबारियों में शामिल थे। बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। सलाना 40-50 करोड़ का टर्नओवर था। हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बहू के शामिल होने की जांच की जा रही है।
45 सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती, फिर भी नहीं लगी भनक
हत्या के बाद रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। यहां 1056 फ्लैट और 27 बंगले हैं। हर परिवार में औसतन पांच सदस्य मान लिए जाएं तो करीब 5500 लोग यहां रहते हैं।
सिक्योरिटी इंचार्ज समेत करीब 45 गार्ड तैनात हैं। एंट्री गेट से लेकर पूरे कैंपस में 650 कैमरे लगे हैं। वहीं फ्लैट के अंदर मालिकों ने कैमरे लगा रखे हैं।
मुख्य गेट पर रोजाना चार गार्ड की ड्यूटी रहती है, लेकिन शनिवार को एक गार्ड छुट्टी पर था। इसके चलते मुख्य गेट पर तीन गार्ड तैनात थे, जबकि बाकी गार्ड अलग-अलग ब्लॉक में ड्यूटी करते हैं।
पुलिस को मुख्य गेट के रजिस्टर में रात 8:28 बजे के बाद सीधे रात 10 बजे एक दूधवाले की एंट्री मिली है। इस बीच किसी अन्य व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं है। पुलिस अब रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
-----------------------
ये खबर भी पढ़ें…
करोड़पति दवा कारोबारी को नौकर ने गला काटकर मार डाला:बोला- बहू के कहने पर हत्या की; कानपुर पुलिस ने एनकाउंटर कर 2 को पकड़ा
कानपुर में 63 साल के करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उनके नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने रविवार शाम 7:30 बजे दोनों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विशाल गौतम (30) और राज किशोर (30) हैं। विशाल कारोबारी का नौकर है। उसने बताया- हमने कारोबारी की बहू के कहने पर हत्या की थी। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था। पढ़ें पूरी खबर…
- बात खरी हैअखिलेश विरोधियों को सपा से चुनाव लड़वाएंगे: मुंबई पुलिस ने UP पुलिस का बैंड बजाया, नंदू भैया ने हाजी को खूब गरियाया
- आकाश आनंद को मायावती फिर BSP से निकाल सकती हैं: नेताओं से बोलीं- उन्हें अनफॉलो करें; छोटे भतीजे को संगठन समीक्षा का काम सौंपा
- ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले: लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनविधायकों को रिश्वत दो, फिर अफसर-बाबू खा रहे कमीशन: यूपी में IAS अफसर घूस लिए बिना फंड जारी नहीं करते, कैमरे में रेट लिस्ट
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


