होमक्राइमकानपुर में कार की सनरूफ और दरवाजों पर लटककर स्टंट: सिलेंडर चौराहे से निकला काफिला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; कारों की पहचान - Kanpur News
क्राइम

कानपुर में कार की सनरूफ और दरवाजों पर लटककर स्टंट: सिलेंडर चौराहे से निकला काफिला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; कारों की पहचान - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Car Stunt Video Viral | Police Case Registered Against Youth कानपुर में कार की सनरूफ और दरवाजों पर लटककर स्टंट:सिलेंडर चौराहे से निकला काफिला, पुलिस ने दर्ज किया मुक…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
कानपुर में कार की सनरूफ और दरवाजों पर लटककर स्टंट:  सिलेंडर चौराहे से निकला काफिला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; कारों की पहचान - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Car Stunt Video Viral | Police Case Registered Against Youth

कानपुर में कार की सनरूफ और दरवाजों पर लटककर स्टंट:सिलेंडर चौराहे से निकला काफिला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; कारों की पहचान

- कॉपी लिंक

कानपुर के रावतपुर में कारों के काफिले के साथ स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई कारें एक के पीछे एक गुजरती दिख रही हैं। कुछ युवक कार की छत पर बैठे हैं। कुछ खुले दरवाजों से बाहर लटककर वीडियो बना रहे हैं।

युवकों ने सड़क पर स्टंट कर अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल दी। स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। कारों और युवकों की पहचान की जा रही है।

सिलेंडर चौराहे का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो रावतपुर थाना क्षेत्र के सिलेंडर चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो बुधवार का है। इसमें कई कारें काफिले में सड़क से गुजरती नजर आ रही हैं।

कारों में सवार युवक यातायात नियमों की अनदेखी करते दिख रहे हैं। कुछ युवक कार की छत पर बैठे हैं। कुछ दरवाजे खोलकर बाहर लटके हुए हैं। इसी दौरान वीडियो बनाया गया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

CCTV से कारों की पहचान

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के मुताबिक, स्टंट में शामिल कारों की पहचान कर ली गई है।

अब कारों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस युवकों की पहचान भी कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की मदद से कारों की पहचान की गई है। संबंधित कारों और उनमें सवार युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें