Kanpur News: नगर निगम गेट पर प्रदर्शन..कानपुर को गड्ढा मुक्त करो
Kanpur News: नगर निगम गेट पर प्रदर्शन..कानपुर को गड्ढा मुक्त करो Kanpur News: कानपुर में जिम्मेदारों की अनदेखी और बारिश के कारण सड़कों की हालत गंभीर है। व्यापारियों ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया, सड़कें गड्ढों में तब…

सौजन्य से:- Hindustan
Kanpur News: नगर निगम गेट पर प्रदर्शन..कानपुर को गड्ढा मुक्त करो
Kanpur News: कानपुर में जिम्मेदारों की अनदेखी और बारिश के कारण सड़कों की हालत गंभीर है। व्यापारियों ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया, सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और मरम्मत का काम ठप है। उच्चाधिकारियों को हालात का संज्ञान लेने की फुरसत नहीं है।
Kanpur News: कानपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी, सीएम ग्रिड योजना के अधूरे कामों और बारिश की वजह से शहर की ज्यादातर सड़कों की हालत बदतर है। जन्माष्टमी और गणेश महोत्सव नजदीक हैं। व्यापारियों को आशंका है कि सड़कों की दुर्दशा का असर उनके कारोबार पर पड़ सकता है। इसी के मद्देनज मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में नगर निगम गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। थाली-बर्तन बजाते हुए व्यापारियों ने नारेबाजी की। कहा कानपुर को गड्ढा मुक्त करो..मुक्त करो। व्यापार को बचाना है तो कानपुर को गड्ढा मुक्त करना होगा। ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कहा कि शहर में जिधर देखिए सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है। कहीं सड़क धंस गई है तो कहीं सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। पैचवर्क का काम भी नहीं हो रहा।
इस समय सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही
बता दें नगर निगम मुख्यालय में पिछले पांच दिनों से जनता की समस्याओं के निस्तारण का कोई काम नहीं हो रहा। पोर्टिको में सन्नाटा पसरा है। 250 करोड़ के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। शहर में त्राहि-त्राहि मची है।
स्थिति विकराल हो चुकी है
इस समय न तो सड़कों की मरम्मत हो रही है और न ही गड्ढों की। जल निकासी के इंतजाम करने वाले भी फंसे हुए हैं। ठेकेदार डरे हुए हैं कि आगे का काम करके फंस न जाएं। इंजीनियर सुबह से बयान देना शुरू करते हैं और शाम तक यही क्रम चलता है। कुल मिलाकर स्थिति विकराल हो चुकी है। उच्चाधिकारियों को इसका संज्ञान लेने की फुरसत तक नहीं।
इन मार्गों की हालत बहुत खराब
इस समय बकरमंडी ढाल से बजरिया थाने के बीच 200 मीटर जाना भी आसान नहीं रहा। इस मार्ग पर 38 गड्ढे हो चुके हैं। सोमवार को ही इस मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। ब्रह्मनगर चौराहे से ईदगाह चौराहे के बीच रोड धंसने से यह मार्ग बंद है। पिछले तीन दिनों से यहां कोई इंजीनियर नहीं पहुंचा। जाजमऊ में सरैया चौराहे से होकर जाने वाली एक लेन बंद है क्योंकि बड़ा सा गड्ढा हो चुका है। बर्रा बाईपास से कर्रही जाने वाली रोड पर बेशुमार गड्ढे हो चुके हैं। जरीब चौकी चौराहा होकर निकलना मुश्किल है। यहां विशालकाय गड्ढे हो गए हैं। अफीम कोठी के पास रोड धंसी हुई है। लक्ष्मीपुरवा के कई घर संकट में हैं। मकड़ीखेड़ा के लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। गूबा गार्डेन से लेकर सरस्वती विहार तक यही स्थिति है। कल्याणपुर की 45 प्रतिशत सड़कें खराब हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दक्षिण की है। यहां 50 से 60 प्रतिशत मार्ग गड्ढों में तब्दील हैं। डिप्टी का पड़ाव से नमक फैक्ट्री चौराहा पहुंचना मुश्किल है। बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


