Kanpur News: कानपुर नगर निगम में ऑपरेशन क्लीन शुरू, 11 स्विच मैन निलंबित
Kanpur News: कानपुर नगर निगम में ऑपरेशन क्लीन शुरू, 11 स्विच मैन निलंबित Kanpur News: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती पर नगर आयुक्त ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया है। 11 स्विच मैन को निलंबित किया गया है, जिन्…

सौजन्य से:- Hindustan
Kanpur News: कानपुर नगर निगम में ऑपरेशन क्लीन शुरू, 11 स्विच मैन निलंबित
Kanpur News: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती पर नगर आयुक्त ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया है। 11 स्विच मैन को निलंबित किया गया है, जिन्होंने शिकायतों का सही निस्तारण नहीं किया। इसके अलावा, कुछ अन्य कर्मचारियों को भी उनकी लापरवाही के कारण स्थानांतरित किया गया है।
Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कानपुर नगर निगम में ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू कर दिया है। पथ प्रकाश विभाग में तैनात ऐसे 11 स्विच मैन को निलंबित कर दिया है, जिन्होंने मौके पर स्ट्रीट लााइटें खराब या बंद होने के बाद भी मोबाइल पर दर्शा दिया कि शिकायतों का निस्तारण हो गया है। इसके साथ ही अपने कार्यालय के स्टेनो, रबिश प्रभारी और जोन दो में तैनात जेई को हटाकर दूसरी जगह तैनात कर दिया है। नगर आयुक्त की ओर से गुरुवार को जारी हुए निलंबन आदेश से हड़कंप मच गया। निलंबित होने वाले कर्मियों में जोन एक के मो. आसिफ, जोन दो के शिवनंदन, जोन तीन के अशोक कुमार, जोन चार के कलाम, शफी मोहम्मद व टीनू कश्यप, जोन छह के घनश्याम कुमार, रोहिताश दीक्षित, अनिल कुमार और रमेश चंद्र हैं। इन पर लापरवाही बरतने, शिकायतों का झूठा निस्तारण दर्शाने और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। संबंधित जोन के पार्षदों द्वारा भी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायतें की जा रहीं थीं। इन कर्मचारियों को कई बार चेतावनी दी गई थी मगर कोई सुधार नहीं हुआ। मामले में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी。
इन्हे हटाकर भेजा गया अन्यत्र
जोनल कार्यालय जोन दो में तैनात अवर अभियंता दिनेश प्रसाद का स्थानांतरण कार्यालय जोन छह में कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय से संबद्ध स्टेनो संजय प्रसाद कटियार का भी स्थानांतरण जोन छह में कर दिया है। रबिश प्रभारी रफजुल रहमान को जोन दो के जोनल कार्यालय भेज दिया है। इनमें से अवर अभियंता दिनेश प्रसाद पर कुछ माफिया ठेकेदारों से संबंध होने के भी आरोप लग रहे थे। नगर आयुक्त के पास कई शिकायतें पहुंचीं थीं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


