कानपुर में कांग्रेस का छात्र संपर्क अभियान: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील, प्रयागराज आने का दिया निमंत्रण - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Rahul Gandhi Prayagraj Rally Invitation | Kanpur Students Outreach कानपुर में कांग्रेस का छात्र संपर्क अभियान:'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील, प्रयागराज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Rahul Gandhi Prayagraj Rally Invitation | Kanpur Students Outreach
कानपुर में कांग्रेस का छात्र संपर्क अभियान:'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील, प्रयागराज आने का दिया निमंत्रण
- कॉपी लिंक
कानपुर में कांग्रेस ने काकादेव कोचिंग क्षेत्र में छात्रों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को राहुल गांधी का संदेश और छात्र संवाद कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र वितरित किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों से 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। पार्टी ने युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का दावा किया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों से संवाद कर रोजगार, पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य कोचिंग और शिक्षण संस्थानों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का फोकस
पवन गुप्ता ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं।
छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रयागराज में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की। पार्टी का दावा है कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने राहुल गांधी के संदेश का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई।
महानगर कांग्रेस ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों और कोचिंग क्षेत्रों में भी इसी तरह का जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
अभियान में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, भूपेंद्र भदौरिया, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, विनय पांडेय, बृजेश गुप्ता, विनोद अवस्थी, लईक अहमद, हरिराम कटियार, दिनेश सिंह, विवेक पाल, जितेंद्र गिरी, राजेश सविता, विजय शाह, रामप्रकाश शर्मा, उमा मिश्रा, के.के. सिंह, अजय बाजपेयी, राम स्वरूप वर्मा, मोहम्मद रिजवान समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


