यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक चेयरमैन की नियुक्तियों पर रोक: प्रदेश संयोजक बोले- इमरान प्रतापगढ़ी की अनुमति के बिना जारी सूची रद्द, लेटर जारी - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - UP Congress Minority List Cancelled | Imran Pratapgarhi Order यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक चेयरमैन की नियुक्तियों पर रोक:प्रदेश संयोजक बोले- इमरान प्रतापगढ़ी की अनुमति के बिना…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- UP Congress Minority List Cancelled | Imran Pratapgarhi Order
यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक चेयरमैन की नियुक्तियों पर रोक:प्रदेश संयोजक बोले- इमरान प्रतापगढ़ी की अनुमति के बिना जारी सूची रद्द, लेटर जारी
- कॉपी लिंक
यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में जिला और शहर अध्यक्षों की जारी की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर की गई है।
दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया कि सोहेल अख़्तर अंसारी की ओर से 9 सितंबर 2026 को अल्पसंख्यक विभाग के जिला एवं शहर अध्यक्षों की एक सूची जारी की गई थी। आरोप है कि यह सूची प्रदेश प्रभारी रूबी खान को विश्वास में लिए बिना और राष्ट्रीय चेयरमैन की अनुमति के बगैर जारी की गई।
निर्धारित कार्यप्रणाली के विपरीत जारी हुई सूची सोहेल अख़्तर अंसारी को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय चेयरमैन के अनुमोदन के बिना की गई कोई भी नियुक्ति मान्य नहीं होगी। पत्र में कहा गया है कि विभाग की निर्धारित कार्यप्रणाली के विपरीत जारी की गई इन नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।
'नियुक्त किए गए लोग पदाधिकारी नहीं होंगे' यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक के संयोजक अमनदीप सिंह गंभीर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची में जिन लोगों को जिला या शहर अध्यक्ष बनाया गया था, वे अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी नहीं माने जाएंगे।
क्या है मामला? 9 सितंबर 2026 को जिला और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की गई। सूची जारी करने से पहले प्रदेश प्रभारी को विश्वास में नहीं लिया गया। राष्ट्रीय चेयरमैन की अनुमति भी नहीं ली गई। राष्ट्रीय चेयरमैन के निर्देश पर नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगा दी गई। जारी सूची में शामिल सभी नियुक्तियां रद्द मानी जाएंगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


