होमराजनीतिकानपुर की बदहाल सड़कों पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त; बोले- "समय सीमा में पूरा हो सड़क सुधार का काम..."
राजनीति

कानपुर की बदहाल सड़कों पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त; बोले- "समय सीमा में पूरा हो सड़क सुधार का काम..."

कानपुर की बदहाल सड़कों पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त; बोले- "समय सीमा में पूरा हो सड़क सुधार का काम..." कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Sep…

ETV Bharat के अनुसार5 सितंबर 2026 को 10:31 pm बजे
कानपुर की बदहाल सड़कों पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त; बोले- "समय सीमा में पूरा हो सड़क सुधार का काम..."

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर की बदहाल सड़कों पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त; बोले- "समय सीमा में पूरा हो सड़क सुधार का काम..."

कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 5, 2026 at 10:18 PM IST

कानपुर : शहर की बदहाल सड़कों, अधूरे विकास कार्यों और बारिश के बाद प्रभावित हुई यातायात व्यवस्था को लेकर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. सांसद सेवा केंद्र में आयोजित बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जलकल, जल निगम, एनएचएआई, मेट्रो, केडीए समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

बैठक में सांसद ने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सड़कों की स्थिति, निर्माण कार्यों, सीवर परियोजनाओं, नालों और सीएम ग्रिड के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि समय सीमा में पूरा हो सड़क सुधार का काम, वरना होगी कार्रवाई

"मौके पर दिखे काम की प्रगति" : जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सांसद रमेश अवस्थी ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अफसरों से बारिश के बाद उखड़ी हुई सड़कों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अफसरों से कहा कि खराब और क्षतिग्रस्त मार्गों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर पैचवर्क और जरूरी मरम्मत कार्य कराया जाए.

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए और शहर की प्रमुख सड़कें आवागमन के लिए सुगम बनी रहें. सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े कामों में विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कहते हुए सांसद ने कहा किसी काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि जिन सड़कों पर बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है, वहां स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाए. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए.

8 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें पीडब्ल्यूडी को होंगी हस्तांतरित : नगर निगम के मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी से सांसद ने कहा कि नगर निगम के अधीन आने वाली आठ मीटर से अधिक चौड़ी प्रमुख सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करें. जिसके बाद पीडब्ल्यूडी इन सड़कों को अपने अधीन लेकर आरसीसी सड़क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा.

सांसद ने कहा कि प्रमुख सड़कों के लिए दीर्घकालिक और टिकाऊ समाधान पर काम किया जाना चाहिए, जिससे बार-बार पैचवर्क की आवश्यकता न पड़े और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके.

रामादेवी-गोल चौराहा और गोल चौराहा-IIT मार्ग पर पैचवर्क के निर्देश : एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जैन से रामादेवी से गोल चौराहा तथा गोल चौराहा से आईआईटी तक मार्ग की स्थिति की जानकारी ली गई. सांसद ने इन प्रमुख मार्गों के दौरान जरूरी स्थानों पर जल्द पैचवर्क कराने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी मरम्मत का काम समय से पूरा किया जाए, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े.

जरीब चौकी सीवर लाइन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश : जल निगम के अधीक्षण अभियंता मोहित चक, अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव और सीएण्डडीएस के सर्वेश वर्मा से जरीब चौकी में चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई. सांसद ने सीवर लाइन शिफ्टिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद जरीब चौकी पुल निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी. संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूरा करने और परियोजना की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए.

मैनावती मार्ग को जल्द मोटरेबल बनाने के निर्देश : मैनावती मार्ग की स्थिति को लेकर सांसद ने केडीए के अफसरों से जानकारी ली और मार्ग को जल्द से जल्द मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण प्रभावित हुए मार्गों पर आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके.

138 करोड़ रुपये से बनेंगे 14 नाले : बैठक में केंद्र सरकार द्वारा कानपुर महानगर में 14 नालों के निर्माण के लिए स्वीकृत करीब 138 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की गई. सांसद ने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और जल्द भूमिपूजन कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने के संबंध में आदेश दिए.

उन्होंने इसके साथ ही जल निगम द्वारा संचालित पांच एसटीपी की स्थिति और संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी और जल निगम के अधिकारियों से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई.

सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने अफसरों से प्रत्येक सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता संबंधी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रविवार के बाद वह किसी भी समय सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं.

इस दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों का पालन, कार्य की रफ्तार और मौके पर वास्तविक प्रगति को देखा जाएगा. सांसद ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें