कानपुर में मंगेतर की बेवफाई ने ले ली युवक की जान, युवती को कॉल करके लगा लिया फंदा - kanpur man dies by suicide over fiancee alleged infidelity
कानपुर में मंगेतर की बेवफाई ने ले ली युवक की जान, युवती को कॉल करके लगा लिया फंदा कानपुर में एक युवक ने अपनी मंगेतर की कथित बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने युवती से बात ...और पढ़ें HighLights - कानपुर में मंग…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में मंगेतर की बेवफाई ने ले ली युवक की जान, युवती को कॉल करके लगा लिया फंदा
कानपुर में एक युवक ने अपनी मंगेतर की कथित बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने युवती से बात ...और पढ़ें
HighLights
- कानपुर में मंगेतर की बेवफाई से युवक ने जान दी
- अभिषेक ने युवती से बातचीत के बाद फांसी लगाई
- परिजनों ने युवती पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में होने वाली पत्नी की बेवफाई से खफा होकर मंगेतर ने जान दे दी। युवक को पता चला कि युवती किसी और से बात करती है। इस बात को लेकर युवती को कॉल करके युवक ने फंदा लगा लिया।
काकादेव के सर्वोदय नगर, एमपी मिल का हाता निवासी दयाराम के 27 वर्षीय इकलौते बेटे अभिषेक ने मंगलवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में मां उर्मिला और दो शादीशुदा बहनें निधि और दीपाली हैं।
बहन ने बताया कि अभिषेक होटल में काम करता था। पिछले साल नवंबर में उसकी शास्त्री नगर निवासी युवती से सगाई हुई थी। युवती एक माल में काम करती है। आरोप है कि युवती के किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया।
मंगलवार दोपहर मंगेतर को काल करने के बाद अभिषेक ने स्वजनों की गैर-मौजूदगी में यह कदम उठा लिया। स्वजनों ने युवती पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


