बारिश में फिर धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सड़क के नीचे बना बड़ा गैप; कई जगह पैचवर्क
बारिश में फिर धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सड़क के नीचे बना बड़ा गैप; कई जगह पैचवर्क लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बारिश के चलते सड़क के नीचे के काफी बड़े हिस्से की मिट्टी बह गई…

सौजन्य से:- Hindustan
बारिश में फिर धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सड़क के नीचे बना बड़ा गैप; कई जगह पैचवर्क
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बारिश के चलते सड़क के नीचे के काफी बड़े हिस्से की मिट्टी बह गई। इससे अब यहां पूरी सड़क ही बैठने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं चिरैया नाला की पुलिया के प्रोटेक्शन वर्क की मिट्टी धंस गई।
Lucknow- Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बनाने में इस कदर घपलेबाजी की गई है कि इसकी खामियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को बारिश के चलते उन्नाव के बंदूखेड़ा के पास सड़क के नीचे के काफी बड़े हिस्से की मिट्टी बह गई। इससे अब यहां पूरी सड़क ही बैठने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं चिरैया नाला की पुलिया के प्रोटेक्शन वर्क की मिट्टी धंस गई, जिससे एप्रोच रोड के कमजोर पड़ने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर फिर से सड़क धंस गई। धंसी सड़क पर तारकोल का पैचवर्क कर दिया गया है। वहीं बही मिट्टी वाले स्थानों पर मरम्मत का काम किया जा रहा है।
एक्सप्रेसवे पर कानपुर से लखनऊ वाली लेन में किमी 69.8 पर बंदूखेड़ा गांव के पास सड़क की पटरी वाले हिस्से के नीचे से करीब 10 मीटर की लंबाई में और सड़क के अंदर की तरफ 10 फीट मिट्टी बह गई। यहां पर सड़क के ठीक नीचे बड़ा गैप नजर आ रहा है। ऐसे में सड़क का यह हिस्सा हल्का झुक सा गया है। इसे देख लग रहा है कि यदि लगातार बारिश हुई तो मिट्टी का बहना नहीं रुकेगा। ऐसे में कभी भी एक्सप्रेसवे की सड़क का बड़ा हिस्सा बैठ या धंस सकता है। क्रैश बैरियर और उसके बाद बनी नाली का एक हिस्सा भी टूट गया है, जिससे यहां क्रैश बैरियर के नीचे सीमेंटेड हिस्से के भी टूटने का खतरा बना हुआ है।
चिरैया नाला का धंसा प्रोटेक्शन वर्क
किमी 30 पर स्थित चिरैया नाला पुलिया के नीचे प्रोटेक्शन वर्क की मिट्टी भी धंस गई है। ऊपर क्रैश बैरियर के पास की मिट्टी का काफी हिस्सा भी बह गया था। हालांकि यहां पर मिट्टी का फिर से भराव कर दिया गया, जिससे कि क्रैश बैरियर ढह न जाए। बावजूद इसके क्रैश बैरियर का एक हिस्सा मिट्टी की तरफ धंसने से वह टेढ़ा हो गया है। इसे सही करने शनिवार की शाम तक कर्मचारी और श्रमिक जुटे हुए थे। पुलिया के नीचे प्रोटेक्शन वर्क की बही मिट्टी के कारण अभी वहां गैप नजर आ रहा है, जिससे लग रहा है कि यहां पर फिलहाल काम शुरू नहीं किया गया है।
20 मीटर तक सड़क दबी
लखनऊ-कानपुर वाले लेन में किमी 65.4 और 65.5 के बीच 20 मीटर सड़क दब गई। उन्नाव-लालगंज हाईवे के इस हिस्से में सड़क हल्की दबी होने के कारण सक्रिय हुई कार्यदायी संस्था की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। शाम तक यह जारी था। उधर, शुक्रवार को किमी के 67 के पास दबी 300 मीटर की सड़क की मरम्मत शनिवार तक कर दी गई। हालांकि यहां तारकोल न सूखने के कारण मरम्मत वाले हिस्से से ट्रैफिक शुरू नहीं किया गया था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में झमाझम बारिश: तेज हवा, बिजली की गड़गड़ाहट से सहमे लोग; गर्मी और उमस से मिली निजात

प्रयागराज में वरुणा नदी पर बनेगा नया 2 लेन पुल, 20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा - prayagraj new 2lane bridge over varuna river to benefit 20000

लखनऊ में आवास विकास विभाग की योजना अवध विहार में 180 कमर्शियल भूखंड चिह्नित, जल्दी होगी बिक्री - up awas vikar vibhag pointed commercial properties in awadh vihar scheme sale will open soon


