कानपुर में घर के आंगन की जमीन धंसने से गड्ढे में गिरी युवती की मौत, खोदाई कर निकाला गया शव - kanpur girl dies in sinkhole after courtyard collapses
कानपुर में घर के आंगन की जमीन धंसने से गड्ढे में गिरी युवती की मौत, खोदाई कर निकाला गया शव कानपुर के महाराजपुर में भारी बारिश के दौरान घर के आंगन में जमीन धंसने से एक युवती की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। HighLights - कानप…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में घर के आंगन की जमीन धंसने से गड्ढे में गिरी युवती की मौत, खोदाई कर निकाला गया शव
कानपुर के महाराजपुर में भारी बारिश के दौरान घर के आंगन में जमीन धंसने से एक युवती की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई।
HighLights
- कानपुर के महाराजपुर में आंगन में अचानक जमीन धंसी।
- गड्ढे में गिरने से युवती यशी की दर्दनाक मौत।
- पुलिस और एनडीआरएफ टीम भी नहीं बचा सकी जान।
जागरण संवाददाता कानपुर। महाराजपुर के पुरवामीर में शुक्रवार सुबह भीषण बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के अंदर आंगन में अचानक जमीन धंसी और उसी गड्ढ़े में युवती समा गई।
गड्ढे में गिरने वाली युवती की मौत हो गई। खोदाई कर युवती का शव निकाला गया है। गड्ढे में गिरते ही वह एक बार चीखी थी। इससे अनुमान है कि ऊपर से गिरी मिट्टी में वह दब गई थी। सूचना पर पुलिस, राजस्व व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची पर युवती की जान नहीं बच सकी।
बता दें कि महाराजपुर के पुरवामीर में किसान विनोद सविता की लगभग 18 वर्षीय बेटी यशी शुक्रवार सुबह बाथरूम गई थी।बाथरूम से निकलकर वो जैसे ही आंगन में पहुंची वैसे ही तेज आवाज के साथ गड्ढ़ा हुआ और यशी उसी में चली गई। ऊपर से मिट्टी गिरने से वो उसी में दब गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


