कानपुर-इटावा हाईवे किनारे टॉफी और चॉकलेट फेंकने वाली सेल्स फर्म सील, जांच जारी - kanpur firm sealed over expired candy dumping on highway
कानपुर-इटावा हाईवे किनारे टॉफी और चॉकलेट फेंकने वाली सेल्स फर्म सील, जांच जारी कानपुर-इटावा हाईवे पर एक्सपायर टॉफियां और चॉकलेट फेंके जाने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी स्थित फर्म सुधा सेल्स को सील कर दिया है।…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर-इटावा हाईवे किनारे टॉफी और चॉकलेट फेंकने वाली सेल्स फर्म सील, जांच जारी
कानपुर-इटावा हाईवे पर एक्सपायर टॉफियां और चॉकलेट फेंके जाने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी स्थित फर्म सुधा सेल्स को सील कर दिया है।
HighLights
- कानपुर-इटावा हाईवे पर मिलीं एक्सपायर टॉफियां और चॉकलेट।
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी की सुधा सेल्स फर्म सील की।
- वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई, मामले की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर-इटावा हाईवे किनारे फर्टिलाइजर के सामने एक्सपायर डेट की टॉफियां व चॉकलेट फेंके जाने के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने संबंधित फर्म को सील कर दिया है। मामले की जांच भी कराई जा रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को पनकी के इस्पात नगर स्थित फर्म सुधा सेल्स को सील कर दिया गया है।
सोमवार रात प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई थी। मौके से मिले टॉफी के रैपर और मूल पैकेट की पड़ताल में पता चला कि पैकेट सुधा सेल्स प्रतिष्ठान से फेंके गए हैं।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को फर्म के कार्यालय में भेजा गया। वहां कर्मियों से पूछताछ की गई और संचालक के शहर से बाहर होने की जानकारी मिली। कोई जवाब नहीं मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि मालिक के लौटने व अधिकारियों द्वारा परिसर का निरीक्षण किए जाने के बाद ही फर्म को कामकाज फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
पनकी औद्योगिक क्षेत्र में लोगों के टॉफियां व चाकलेट बटोरने का वीडियो प्रचलित होने पर दिखा था कि कुछ लोग मोटरसाइकिल व कारों से भी वहां पहुंचे, जिससे इलाके में ट्रैफिक जाम तक हो गया था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


