रूस से भारत लौटे कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता, बोले- धमकाया और प्रताड़ित किया गया, पत्नी ने दूतावास पर उठाए सवाल
रूस से कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता भारत लौट आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और उनके एक मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। कानपुर: रूस के मॉस्को में पुलिस की हिरासत में करीब…

सौजन्य से:- Navbharat Times
रूस से कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता भारत लौट आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और उनके एक मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया।
कानपुर: रूस के मॉस्को में पुलिस की हिरासत में करीब 48 घंटे बिताने के बाद भारत लौटे कानपुर के इंजिनियर चंदन गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके और उनके एक मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अनुभव के बाद अब वह विदेश में काम नहीं करना चाहते।
पुलिस हिरासत में करीब 48 घंटे बिताए
चंदन ने बताया कि पांच सितंबर की रात वह दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद टहल रहे थे और अपने मित्र आशीष के साथ हैंगिंग ब्रिज और रेड स्क्वायर से होते हुए किताइगोरोद मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने दोनों के एक-एक हाथ बांध दिए और उनके मोबाइल फोन, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए।
शराब के नशे में होने का लगाया आरोप
इंजीनियर ने कहा कि उन पर एंबुलेंस की खिड़की तोड़ने और शराब के नशे में होने का आरोप लगाया गया। जब आशीष ने बार-बार हिरासत का कारण पूछा तो उसे अलग कमरे में ले जाकर डंडों से पीटा गया। रिहाई से पहले दोनों से कथित तौर पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। उन्होंने बताया कि बाद में उनकी कंपनी ने वकीलों की व्यवस्था की, जिन्होंने उनकी रिहाई में मदद की। उन्हें किसी अन्य मामले में फंसाने की आशंका पर उन्होंने परिवार के साथ भारत लौटने का फैसला किया।
पत्नी ने दूतावास पर उठाए सवाल
चंदन गुप्ता की पत्नी स्नेहा ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के मामले को संभालने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 48 घंटे की हिरासत के दौरान दूतावास के किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया। स्नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय दूतावास ने उनका पक्ष सुने बिना रूसी पुलिस के बयान के आधार पर जानकारी जारी की। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।
(एजेंसी इनपुट)
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


