होमक्राइमकानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नौकर पर हत्या का शक - kanpur drug dealer murder servant suspected in ratan orbit
क्राइम

कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नौकर पर हत्या का शक - kanpur drug dealer murder servant suspected in ratan orbit

कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नौकर पर हत्या का शक कानपुर के कल्याणपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके फ्लैट में गला रेतकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें HighLights - कानपुर में 63 वर्षीय दवा कार…

jagran.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 06:31 am बजे
कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नौकर पर हत्या का शक - kanpur drug dealer murder servant suspected in ratan orbit

सौजन्य से:- jagran.com

कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नौकर पर हत्या का शक

कानपुर के कल्याणपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके फ्लैट में गला रेतकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी की हत्या।

- गला रेतकर की गई हत्या, नौकर पर शक।

- सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर के रतन आर्बिट में रहने वाले 63 साल के दवा व्यापारी विनीत मनोचा की उनके ही फ्लैट में शनिवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त बेटे और बहू रात्रि में आयोजित एक पार्टी में गए थे। रविवार सुबह 4:30 जब दोनों पार्टी से लौटे तो उन्हें हत्या की जानकारी लगी। पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध हत्यारोपियों को चिन्हित किया गया है। मृतक के बेटे ने इनमें से एक को पहचान लिया है। एक व्यक्ति उनके यहां काम करने वाला नौकरहै। बताया जा रहा है कि इस नौकर को दवा कारोबारी पसंद नहीं करते थे और अक्सर डांटे रहते थे इसी की खुन्नस में उसने उनकी हत्या कर दी।

एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार पांडे ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:00 पुलिस को रतन आर्बिट में हत्या की सूचना मिली। हत्या की सूचना विनीत मनोचा के बेटे सुबरात ने दी थी। उसने बताया कि वह रतन आर्बिट के सी 104 का रहने वाला है। परिवार में पिता और पत्नी है। 63 वर्षीय पिता विनीत मनोचा शनिवार को घर पर अकेले थे।

रात करीब 9:40 पर वह पत्नी के साथ पार्टी के लिए घर से बाहर चला गया था। सुबह करीब 4:30 वह वापस लौटा तो पिता का शव पड़ा मिला। किसी ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से हत्याकांड का लगभग पर्दाफाश कर दिया गया है। रात्रि लगभग 21:38 बजे मृतक का पुत्र सुबरात अपने परिवार के साथ पार्टी में जाने के लिए घर से निकला। लगभग आठ मिनट बाद, समय 21:46 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। इस वक्त विनीत मनोचा भी घर पर नहीं थे।

दोनों घर के अंदर गए और उनके आने का इंतजार करने लगे। ऐसा माना जा रहा है कि उनके पास घर की चाभी थी। विनीत मिनोचा रात्रि लगभग 22:58 बजे अपने घर आते हुए सीसीटीवी फुटेजफुटेज में दिखाई देते हैं।उसके बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति उक्त दोनों संदिग्ध व्यक्ति रात लगभग 23:28 बजे फ्लैट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक इनमें से एक संदिग्ध व्यक्ति घर का नौकर है, जिसे विनीत मनोचा पसंद नहीं करते थे। इसी खुन्नस में उसके द्वारा हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। हत्यारोपितो की तलाश की जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें