होमक्राइमकानपुर देहात: कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध मौत, दुकान से लौटते समय मिला था घायल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
क्राइम

कानपुर देहात: कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध मौत, दुकान से लौटते समय मिला था घायल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

{"_id":"6aa0f382fbdf28d2b6011b01","slug":"kanpur-dehat-suspicious-death-of-a-textile-merchant-found-injured-while-returning-from-his-shop-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: कप…

Amar Ujala के अनुसार9 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
कानपुर देहात: कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध मौत, दुकान से लौटते समय मिला था घायल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6aa0f382fbdf28d2b6011b01","slug":"kanpur-dehat-suspicious-death-of-a-textile-merchant-found-injured-while-returning-from-his-shop-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध मौत, दुकान से लौटते समय मिला था घायल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

कानपुर देहात: कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध मौत, दुकान से लौटते समय मिला था घायल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Wed, 09 Sep 2026 11:20 AM IST

Himanshu Awasthi

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

Published by: Himanshu Awasthi

Updated Wed, 09 Sep 2026 11:20 AM IST

सार

Kanpur Dehat News: गजनेर थाना क्षेत्र में दुकान से घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जिठरौली तिराहे पर जाम लगाया, जिसे पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया।

विज्ञापन

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी अमन भदौरिया (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमन सरवनखेड़ा में कपड़े की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर रोड पर तड़वरा मोड़ के पास वह घायल हालत में पड़े मिले। पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी।

विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अमन को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे परिजन शव लेकर जिठरौली तिराहे पर पहुंच गए। यहां शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

मौके पर पुलिस बल तैनात

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जाम की सूचना पर सीओ संजय सिंह समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें