कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध मौत: समझौते के बाद गई जान, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम - Kanpur Dehat News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur dehat - Kanpur Dehat Youth Death Controversy | Family Alleges Police Negligence कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध मौत:समझौते के बाद गई जान, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur dehat
- Kanpur Dehat Youth Death Controversy | Family Alleges Police Negligence
कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध मौत:समझौते के बाद गई जान, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
- कॉपी लिंक
कानपुर देहात के जिठरौली चौराहे पर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव मूसानगर–रायपुर मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में लोगों के प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया।
परिजनों ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
इसके बाद युवक बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे।
युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। परिजन शव लेकर सड़क पर आ गए और मूसानगर–रायपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने विवाद के समय गंभीरता दिखाई होती और समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद युवक की जान बच सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
जाम के कारण मूसानगर–रायपुर मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम राजकुमार पांडेय, डिप्टी एसपी संजय सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन दोषियों पर कार्रवाई और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


