कानपुर जिला पुस्तकालय बना युवाओं का नॉलेज हब; इंटरनेट-ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल की सुविधा
कानपुर जिला पुस्तकालय बना युवाओं का नॉलेज हब; इंटरनेट-ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल की सुविधा कानपुर जिला पुस्तकालय में करियर काउंसिलिंग और तनाव प्रबंधन के लिए हर महीने विशेषज्ञ बुलाए जाते हैं. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर जिला पुस्तकालय बना युवाओं का नॉलेज हब; इंटरनेट-ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल की सुविधा
कानपुर जिला पुस्तकालय में करियर काउंसिलिंग और तनाव प्रबंधन के लिए हर महीने विशेषज्ञ बुलाए जाते हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 7:19 AM IST
कानपुर: युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल और आधुनिक अध्ययन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की योगी सरकार की पहल शहर के राजकीय जिला पुस्तकालय में साफतौर से दिख रही है. यहां पुस्तकालय में करीब 67 हजार किताबों के साथ ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है.
इस लाइब्रेरी में करीब 400 छात्र-छात्राएं सक्रिय सदस्य हैं. स्टूडेंट्स यहां आकर नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, पुलिस और बैंकिंग सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को एक ही जगह पर किताबों के साथ डिजिटल संसाधन भी मिल रहे हैं. छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचने और सही करियर चुनने में मदद के लिए हर महीने विशेषज्ञों को बुलाकर काउंसिलिंग भी कराई जाती है.
प्रभारी राजकीय जिला पुस्तकालय प्रशांत द्विवेदी ने बताया जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबों के अलावा अलग-अलग विषयों की पुस्तकें, साहित्य, इतिहास, सामान्य ज्ञान और समाचार पत्र उपलब्ध हैं. भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों का भी यहां अच्छा संग्रह है.
चारों वेदों के साथ वेद-पुराण की पुस्तकें भी पाठकों के लिए मौजूद हैं. विद्यार्थी और आम पाठक अपनी रुचि के अनुसार इन पुस्तकों का अध्ययन करते हैं. साथ ही नई किताबों के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है. पुस्तकालय में किताबों के साथ डिजिटल अध्ययन की सुविधा भी उपलब्ध है. वाई-फाई के जरिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक पुस्तकालय विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट लाइब्रेरी डॉट यूपी इन पर विभिन्न विषयों की ई-बुक्स और डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध है. इससे छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन किताबों के साथ ऑनलाइन सामग्री से भी तैयारी करने का विकल्प मिल रहा है.
प्रभारी राजकीय जिला पुस्तकालय प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि पुस्तकालय में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से पढ़ाई करने आते हैं. इनमें कोई सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है, तो कोई एसएससी, पुलिस और बैंकिंग परीक्षाओं की. शांत और सुविधाजनक माहौल के साथ अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से युवाओं को तैयारी में सहूलियत मिल रही है.
ग्वालटोली निवासी शिवम कुशवाहा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल है और परीक्षा से संबंधित किताबें भी आसानी से मिल जाती हैं. प्रबल यादव एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे हैं. उनके मुताबिक, किताबों के साथ इंटरनेट की सुविधा होने से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री भी आसानी से देख सकते हैं.
राजकीय जिला पुस्तकालयों को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए शासन स्तर से डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है. शासन के निर्देशों के तहत सदस्यता शुल्क, जमानत राशि और अन्य शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से कैशलेस करने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है. जिला पुस्तकालय में भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है.
यह भी पढे़ं: राहुल बोले- सोशल मीडिया पर रील देखना आज के दौर का नया नशा, युवाओं पर कही ये बात
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर

गोरखपुर में घर से नाराज होकर निकली तीन छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद

मथुरा-वृंदावन में यमुना उफनाई, परिक्रमा मार्ग जलमग्न: घाटों की सीढ़ियां डूबीं, कानपुर में मंदिर में घुसा पानी; 52 शहरों में बारिश का अलर्ट - Uttar Pradesh News


