होमक्राइमकानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना पड़ा भारी, ईंट से वार कर कारोबारी को उतारा मौत के घाट - kanpur businessman killed over public urination dispute
क्राइम

कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना पड़ा भारी, ईंट से वार कर कारोबारी को उतारा मौत के घाट - kanpur businessman killed over public urination dispute

कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना पड़ा भारी, ईंट से वार कर कारोबारी को उतारा मौत के घाट कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करने पर एक कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की ईंट से हमला कर ...और पढ़ें HighLights - का…

Jagran के अनुसार9 सितंबर 2026 को 12:31 am बजे
कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना पड़ा भारी, ईंट से वार कर कारोबारी को उतारा मौत के घाट
 - kanpur businessman killed over public urination dispute

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना पड़ा भारी, ईंट से वार कर कारोबारी को उतारा मौत के घाट

कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करने पर एक कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की ईंट से हमला कर ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में कारोबारी की हत्या, पेशाब रोकने पर हमला।

- नशे में धुत चार दबंगों ने ईंट से वार किया।

- सीसीटीवी फुटेज से पहचान, पुलिस ने टीमें गठित कीं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बीच सड़क पेशाब करने से रोकना शनिवार रात कारोबारी को भारी पड़ गया। नशे में धुत चार दबंगों ने उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। लोगों के दौड़ाने पर आरोपित कारोबारी के पैर पर कार चढ़ाते हुए भाग निकले। कारोबारी को अनुराग हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर स्वजन की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। रुद्र प्रताप ने बताया कि उनके 47 वर्षीय पिता अमित कुमार गुप्ता शनिवार रात करीब 11 बजे खरादी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में नशे में धुत चार युवकों में से एक बीच सड़क पर पेशाब करने लगा।

पिता ने उसे रोका तो आरोपित व उसके साथी उन्हें गालियां देने लगे। विरोध करने पर चारों ने घेर लिया व जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। सिर में ईंट से हमले के कारण पिता लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

बेटे ने कार सवार चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कराई थी। डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर मामले को हत्या की धारा में बदला गया है। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के साथ तीन टीमें गठित की गई हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें