कानपुर: दवा कारोबारी की नृशंस हत्या, गर्दन पर चाकू से किया था वार, कमरे में पड़ा मिला शव, नौकर पर गहराया शक
कानपुर: दवा कारोबारी की नृशंस हत्या, गर्दन पर चाकू से किया था वार, कमरे में पड़ा मिला शव, नौकर पर गहराया शक Kanpur News: कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कानपुर: दवा कारोबारी की नृशंस हत्या, गर्दन पर चाकू से किया था वार, कमरे में पड़ा मिला शव, नौकर पर गहराया शक
Kanpur News: कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय बेटा-बहू पार्टी में गए थे और लौटने पर शव मिला; सीसीटीवी में नौकर समेत दो संदिग्ध कैद हुए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के सी-104 फ्लैट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मोचा (63) की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उनका बेटा और बहू पार्टी में गए थे। रात करीब दो बजे लौटने पर फ्लैट का दरवाजा खुला मिला। अंदर कमरे में विनीत को खून से लथपथ पड़ा देख दोनों के होश उड़ गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अपार्टमेंट के नीचे नौकर जाता हुआ कैद हुआ है। विनीत मोचा का बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से मेडिकल का कारोबार है। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में रहती हैं और निजी मैरिज काउंसलर हैं। बेटी सुभानी और दामाद गुड़गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे विनीत का बेटा सुब्रत और बहू शालू पार्टी में गए थे।
गर्दन पर चाकू से वार किया
करीब दो बजे दोनों वापस लौटे तो फ्लैट का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में विनीत का शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट का दरवाजा खोलने के लिए विनीत खुद पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो अज्ञात लोग अंदर जाते दिखाई दिए हैं।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेटे ने एक की पहचान नौकर के रूप में कई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


