होमराजनीतिकानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश, न्यायिक कार्य ठप; रजिस्ट्री दफ्तर बंद - kanpur advocates on mass leave registry office shut
राजनीति

कानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश, न्यायिक कार्य ठप; रजिस्ट्री दफ्तर बंद - kanpur advocates on mass leave registry office shut

कानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश, न्यायिक कार्य ठप; रजिस्ट्री दफ्तर बंद कानपुर में अधिवक्ता बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहे, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ और रजिस्ट्री दफ्तर बंद करा दिया ...और पढ़ें HighLights - कानप…

Jagran के अनुसार23 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
कानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश, न्यायिक कार्य ठप; रजिस्ट्री दफ्तर बंद
 - kanpur advocates on mass leave registry office shut

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश, न्यायिक कार्य ठप; रजिस्ट्री दफ्तर बंद

कानपुर में अधिवक्ता बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहे, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ और रजिस्ट्री दफ्तर बंद करा दिया ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर, न्यायिक कार्य ठप।

- रजिस्ट्री दफ्तर बंद कराया गया, वादकारियों को लौटना पड़ा।

- अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और पेंशन की मांगें प्रमुख।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अधिवक्ता बुधवार को सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य न करते हुए सामूहिक अवकाश पर हैं। अपने मुकदमों में तारीख पर पहुंचे वादकारियों से कह दिया गया कि वह खुद ही कोर्ट जाकर अपने मुकदमों में अगली तारीख ले लें। कुछ अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे और काम बंद करा दिया। बुधवार दोपहर बाद अधिवक्ता बैठक कर संघर्ष समिति की घोषणा करेंगे।

बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 सितंबर को बार एसोसिएशन परिसर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ था। इसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन समेत अन्य मांगें पूरी न होने तक हर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव आम सहमति से पास किया गया था।

लोक अदालत का बहिष्कार और पिछले बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने पर जिला जज ने दोनों एसोसिएशन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। बार एसोसिएशन महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा और लायर्स एसोसिएशन महामंत्री राजीव यादव ने न्यायिक कार्य से विरत रहने की जगह बुधवार को अधिवक्ताओं के सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: कानपुर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ शुरू हुई वर्षा

सुबह 10:20 बजे कुछ अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। वहां मिले अधिवक्ताओं को सामूहिक अवकाश पर रहने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया। रजिस्ट्री दफ्तर का काम बंद करा दिया गया है। कुछ अधिवक्ता कचहरी में नारेबाजी कर रहे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें