Kal Ka Mausam: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट - up monsoon heavy rain lightning warning for farmers
Kal Ka Mausam: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे कई जिलों में बारिश जारी है और आगामी दिनों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। ..…

सौजन्य से:- Jagran
Kal Ka Mausam: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे कई जिलों में बारिश जारी है और आगामी दिनों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। ...और पढ़ें
HighLights
- उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश जारी।
- भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई।
- किसानों को फसलों की सुरक्षा हेतु जल निकासी सलाह।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
8 अगस्त को छिटपुट स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 10 अगस्त को राज्य के पश्चिमी हिस्से में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
8 अगस्त को बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश का दायरा बढ़ेगा। 9 और 10 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
किसान बरतें विशेष सावधानी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए भारी बारिश और जलभराव से फसलों को बचाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्हें जल निकासी का प्रबंध करने और अरहर, मक्का, मूंगफली, तिल, धान, सब्जियों और अन्य खड़ी फसलों के खेतों से अतिरिक्त पानी तुरंत निकालने की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
खबरें और भी
विशेष रूप से निचले इलाकों में, जहां पानी जमा होने का खतरा अधिक रहता है, वहां निकासी नाले साफ रखने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें- आधार कार्ड से नेपाल जाने पर लगी रोक, सिर्फ यूपी के सोनौली बॉर्डर से पहले की तरह मिल रही एंट्री
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


