होमराजनीतिअंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बने दिनेश शर्मा: भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई - Kakor(Auraiya) News
राजनीति

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बने दिनेश शर्मा: भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई - Kakor(Auraiya) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Auraiya - Kakor - Dinesh Sharma Andaman Nicobar Governor | Anurag Dixit Lucknow Visit अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बने दिनेश शर्मा:भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने लखनऊ में की शिष्टाचार…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 सितंबर 2026 को 11:30 am बजे
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बने दिनेश शर्मा:  भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई - Kakor(Auraiya) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Auraiya

- Kakor

- Dinesh Sharma Andaman Nicobar Governor | Anurag Dixit Lucknow Visit

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बने दिनेश शर्मा:भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर औरैया जिले के भाजपा नेता अनुराग दीक्षित ने लखनऊ में उनसे शिष्टाचार भेंट की।

अनुराग दीक्षित दिबियापुर मंडल महामंत्री और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड इटावा-औरैया के पूर्व डायरेक्टर हैं। उन्होंने डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। मंडल महामंत्री अनुराग दीक्षित ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में ककोर कस्बे और भाग्यनगर ब्लॉक की स्थानीय समस्याओं और उनके जल्द समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। अनुराग दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हर स्तर पर उठाने के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें