वाराणसी में जलजमाव; जूनियर इंजीनियर निलंबित, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज
वाराणसी में जलजमाव; जूनियर इंजीनियर निलंबित, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज नगर निगम वाराणसी के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता सस्पेंड किए गए By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 14, 2026 at 7:37 PM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में जलजमाव; जूनियर इंजीनियर निलंबित, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज
नगर निगम वाराणसी के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता सस्पेंड किए गए
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 14, 2026 at 7:37 PM IST
वाराणसी: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा 12 एवं 13 सितम्बर, 2026 को वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरान शहर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे.
निरीक्षण के दौरान जलभराव की स्थिति पर मंत्री ए.के. शर्मा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी और स्पष्ट कहा था कि आमजन को जलभराव के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. इसी क्रम में चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी पर पम्पों के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की गई है.
उत्तर प्रदेश जल निगम वाराणसी के निर्माण खण्ड में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात पवन कुमार गुप्ता को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया गया है.
निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली-1999 के नियम-7 के अंतर्गत अनुशासनिक जांच भी संस्थित की गई है. मुख्य अभियंता (क्रय) उत्तर प्रदेश जल निगम लखनऊ को पदेन जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि पवन कुमार गुप्ता द्वारा चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन में नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए आवश्यक गेट, बैरियर लगाए जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार नहीं की थी तथा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की.
इसके अतिरिक्त 3 एवं 4 सितम्बर 2026 को चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी पर स्थित पम्पों को बंद रखा. भारी वर्षा के दौरान पम्पों का समय से संचालन न होने के कारण सीवर लाइनों पर अत्यधिक लोड की स्थिति उत्पन्न हुई और शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी, जिससे आम जनमानस को कठिनाई एवं असुविधा का सामना करना पड़ा. इस प्रकार की लापरवाही से विभाग की छवि प्रभावित हुई है.
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान स्पष्ट रूप से कहा था कि जलभराव जैसी समस्या में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि जल निकासी के लिए सभी पम्पिंग स्टेशनों एवं नालों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, तथा जहां कहीं भी कमी या लापरवाही सामने आए, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
निलंबन अवधि में पवन कुमार गुप्ता कार्यालय मुख्य अभियंता (कानपुर क्षेत्र) उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) कानपुर से सम्बद्ध रहेंगे. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
ये भी पढ़ें: वाराणसी: सड़कों पर हुआ जलजमाव तो पोस्टर लिए सड़क पर उतरे सपाई
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


