यूपी चुनाव में JDU का प्लान: मजबूत बूथ वाली सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, गठबंधन पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा - jdu up election strategy focus on strong booths alliance pending
यूपी चुनाव में JDU का प्लान: मजबूत बूथ वाली सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, गठबंधन पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर ...औ…

सौजन्य से:- jagran.com
यूपी चुनाव में JDU का प्लान: मजबूत बूथ वाली सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, गठबंधन पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर ...और पढ़ें
HighLights
- जदयू यूपी चुनाव में मजबूत बूथ वाली सीटों पर लड़ेगी।
- मिर्जापुर में मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
- गठबंधन का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, संगठन विस्तार पर जोर।
राज्य ब्यूरो, पटना। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी उन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की रणनीति बना रही है, जहां उसके बूथ स्तर के संगठन की पकड़ मजबूत है।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शनिवार को जदयू की ओर से मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के बाद यूपी जदयू प्रभारी और बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने चुनावी रणनीति को लेकर अहम जानकारी दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी हर सीट पर चुनाव लड़ने के बजाय संगठनात्मक रूप से मजबूत क्षेत्रों पर फोकस करेगी।
मजबूत बूथ वाली सीटों पर ही उतरेगा प्रत्याशी
श्रवण कुमार ने कहा कि जिन विधानसभा सीटों पर जदयू की बूथ कमेटियां मजबूत हैं, उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति का आधार पार्टी का जमीनी संगठन और बूथ स्तर की मजबूती होगी। गठबंधन के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि किस दल के साथ गठबंधन होगा, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
इससे साफ है कि जदयू फिलहाल संगठन विस्तार और संभावित सीटों की पहचान पर अपना फोकस बनाए हुए है।
बनारस में जल्द होगा जदयू का बड़ा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम
श्रवण कुमार ने बताया कि बनारस में 24, 25 या 26 तारीख में से किसी एक दिन प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंडलीय सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के साथ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।
चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन की अपील
यूपी जदयू अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल कमेटियां तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक कार्यकर्ता अपनी बूथ कमेटियों को तैयार कर प्रदेश कार्यालय में आवेदन दें।
इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पार्टी का फोकस अब बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान और संगठन के विस्तार पर है।
बूथ से विधानसभा तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
जदयू की रणनीति में बूथ स्तर के संगठन को सबसे अहम माना जा रहा है। पार्टी उन्हीं क्षेत्रों में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, जहां संगठन की मौजूदगी और बूथ कमेटियां प्रभावी हैं।
मिर्जापुर में आयोजित मंडलीय सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय किया गया।
आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान के जरिए संगठन विस्तार की कवायद को और तेज किए जाने की तैयारी है। हालांकि, सीटों की अंतिम संख्या और संभावित गठबंधन को लेकर फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


