होम›शिक्षा-करियर›जयंत चौधरी मेरठ से साध रहे पश्चिम का राजनीतिक समीकरण, देवव्रत त्यागी-ओमदत्त त्यागी से मुलाकात का समझिए मतलब
शिक्षा-करियर

जयंत चौधरी मेरठ से साध रहे पश्चिम का राजनीतिक समीकरण, देवव्रत त्यागी-ओमदत्त त्यागी से मुलाकात का समझिए मतलब

Jayant Chaudhary in Meerut: पश्चिमी यूपी में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ी हुई है। इस क्रम में जयंत चौधरी की ताजा राजनीतिक हलचल ने एक नई चर्चा को जन्म दिया है। हाइलाइट्स केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मेरठ में की है देवव्रत त…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार17 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जयंत चौधरी मेरठ से साध रहे पश्चिम का राजनीतिक समीकरण, देवव्रत त्यागी-ओमदत्त त्यागी से मुलाकात का समझिए मतलब

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

Jayant Chaudhary in Meerut: पश्चिमी यूपी में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ी हुई है। इस क्रम में जयंत चौधरी की ताजा राजनीतिक हलचल ने एक नई चर्चा को जन्म दिया है।

हाइलाइट्स

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मेरठ में की है देवव्रत त्यागी से मुलाकात

देवव्रत त्यागी बसपा के टिकट पर हापुड़-मेरठ सीट से थे उम्मीदवार

राष्ट्रीय लोक दल की मेरठ में बढ़ी सक्रियता से गरमाई है राजनीति

मेरठ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ओर से माहौल माने की कोशिश लगातार चल रही है। इस क्रम में राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। राजनीतिक समीकरणों को साधकर यूपी चुनाव 2027 में बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। जयंत चौधरी ने पहले समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर सीधे हमले के जरिए जाट वोट बैंक को अपने पाले में रखने की कोशिश की है। वहीं, अब उनकी नजर त्यागी वोट बैंक पर है।

दरअसल, पिछले कुछ समय में त्यागी वोट बैंक में लगातार बिखराव होता दिख है। त्यागी समाज ने कई बार भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी जाहिर की है। हालांकि, अब इस वर्ग को साधने में जयंत चौधरी जुटे दिख रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने मेरठ में त्यागी समाज के दो बड़े नेता देवव्रत त्यागी और ओमदत्त त्यागी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में राजनीतिक मैदान में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

कौन हैं देवव्रत त्यागी?

देवव्रत त्यागी को त्यागी समाज के बड़े चेहरे के तौर पर देखा जाता है। वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर उन्होंने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश की थी। लोकसभा चुनाव लड़ चुके देवव्रत त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की है। इसके बाद हापुड़ से लेकर मेरठ तक के राजनीतिक मैदान में हलचल तेज है।

कौन हैं ओमदत्त त्यागी?

ओमदत्त त्यागी भी त्यागी समाज में पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह स्थानीय स्तर पर जमीन से जुड़ी राजनीति करते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने भी जयंत चौधरी से मुलाकात की है। त्यागी समाज के दो बड़े नेताओं की मुलाकात में मेरठ, हापुड़ से लेकर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तक राजनीतिक हलचल को तेज किया है।

जयंत लगातार हैं सक्रिय

जयंत चौधरी ने यूपी चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पिछले दिनों अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान के खिलाफ सहारनपुर में उन्होंने बड़ी रैली की। वहां से जाट एकता का बड़ा संदेश निकला है। इसके बाद जयंत चौधरी अपने कैडर किसानों के वोट बैंक को एक पाले में रखने के लिए क्षेत्र में लगातार घूम रहे हैं। जातीय पकड़ रखने वाले नेताओं से उनकी मुलाकात हो रही है।

मेरठ में दो सीनियर नेताओं से जयंत चौधरी की मुलाकात ने क्षेत्र में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। इन मुलाकातों को मेरठ में बदलती राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र की कुछ सीटों पर रालोद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में दिख सकते हैं।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें