होमक्राइमलखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया जाएगा जन्माष्टमी समारोह, सीएम योगी भी होंगे शामिल
क्राइम

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया जाएगा जन्माष्टमी समारोह, सीएम योगी भी होंगे शामिल

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होंगे। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के महापर्व की तैयारि…

Navbharat Times के अनुसार4 सितंबर 2026 को 09:31 am बजे
लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया जाएगा जन्माष्टमी समारोह, सीएम योगी भी होंगे शामिल

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होंगे।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के महापर्व की तैयारियां देश विदेश में जोरो पर देखने को मिल रही हैं। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद भव्य और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।

इस मौके पर पुलिस लाइन में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी दर्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ यातायात पुलिस ने शुक्रवार यानी आज दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू किया है।

सीएम योगी करेंगे मंदिर में झांकी दर्शन

लखनऊ पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थित मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी का दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान पुलिस लाइन में भक्तिमय और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्मिलित होकर प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हनुमान सेतु और IT चौराहे के बीच इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

यातायात पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से रिजर्व पुलिस लाइंस व आईटी चौराहा की तरफ सामान्य यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात नदवा बंधा मोड़ से डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह IT चौराहा से रिजर्व पुलिस लाइंस व हनुमान सेतु मंदिर तिराहा की ओर सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा अथवा निशातगंज मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निशातगंज ओवरब्रिज ढाल से IT चौराहे की तरफ सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, यह ट्रैफिक आंतरिक लेखा निदेशालय व हैदरगंज चौकी होते हुए निकाला जाएगा।

इमरजेंसी वाहनों को प्रतिबंध से छूट, हेल्पलाइन नंबर जारी

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान चिकित्सकीय आपात स्थिति, एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को वैकल्पिक मार्ग न होने की दशा में प्रतिबंधित मार्गों से भी सकुशल निकाला जाएगा। किसी भी असुविधा अथवा जानकारी के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें