यूपी पुलिस में कई और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलेंगे, IPS-PPS ट्रांसफर की लिस्ट जल्द जारी होगी
यूपी पुलिस में कई और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलेंगे, IPS-PPS ट्रांसफर की लिस्ट जल्द जारी होगी उत्तर प्रदेश पुलिस में कई और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलेंगे। फेरबदल की तैयारी है। यूपी में आईपीएस और पीपीएस संवर्ग के…

सौजन्य से:- livehindustan.com
यूपी पुलिस में कई और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलेंगे, IPS-PPS ट्रांसफर की लिस्ट जल्द जारी होगी
उत्तर प्रदेश पुलिस में कई और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलेंगे। फेरबदल की तैयारी है। यूपी में आईपीएस और पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में कई और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जाएंगे। आईपीएस और पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों की तबादला सूची जल्द जारी की जाएगी। फील्ड के कुछ प्रमुख पदों पर भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। शासन ने शनिवार को 35 आईपीएस और 31 पीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी थी।
डीपीसी के बाद बीते दिनों पीपीएस संवर्ग के 28 अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति प्रदान की गई थी। इनमें 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। 20 अगस्त को नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिनमें नवपदोन्नत दो अधिकारियों को जिले की कमान सौंपी गई थी। विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी संभल और मार्तण्ड प्रकाश सिंह को एसपी बलरामपुर बनाया गया था।
पीपीएस संवर्ग के और अधिकारियों के तबादले की भी चर्चा
शेष 15 नवपदोन्नत आईपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती प्रदान की जानी है। डीजी मुथा अशोक जैन समेत 10 आईपीएस अधिकारियों का सेवाकाल 31 अगस्त को पूरा हुआ था। डीजी मुथा अशोक जैन के सेवानिवृत्त होने पर एडीजी अशोक कुमार सिंह को डीजी के पद पर प्रदोन्नति प्रदान की गई थी। वह वर्तमान में पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में तैनात हैं। उन्हें भी जल्द नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पीपीएस संवर्ग के और अधिकारियों के तबादले की भी चर्चा है।
शनिवार को 35 आईपीएस और 31 पीपीएस अफसरों के तबादले हुए थे
बीते शनिवार को 35 आईपीएस और 31 पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इनमें बीते दिनों पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वाले 11 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।यूपी 112 में तैनात एसपी चारू निगम 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से एसपी साइबर क्राइम मुख्यालय, रवि शंकर निम पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर बनाए गए हैं। अतुल शर्मा (द्वितीय) पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा से एसपी अभिसूचना मुख्यालय, सोनम कुमार पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, रविन्द्र कुमार पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा, नीरज कुमार पांडेय पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाए गए हैं।
ममाता रानी चौधरी पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से एसपी सीआईडी लखनऊ, मो.इरफान अंसारी एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से एसपी सीआईडी लखनऊ, साद मियां खां पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा, सैय्यद अली अब्बास पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, विक्रम दहिया एएसपी पीलीभीत से एएसपी चंदौली बनाए गए हैं। आयुष श्रीवास्तव एसपी सिटी जौनपुर से एसपी सिटी उन्नाव, राजेश गुनावत एएसपी फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाए गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


