महीने भर के भीतर दूसरी बार हो गया ट्रासंफर, जानिए कौन हैं यूपी की तेजतर्रार IPS चारू निगम
IPS Charu Nigam: आईपीएस चारू निगम का तबादला यूपी 112 से 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में सेनानायक पद पर हो गया है। वह इस पद पर पहले भी काम कर चुकी हैं। लखनऊ: 2014 बैच की आईपीएस अफसर चारू निगम का एक बार तबादला हो गया है।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
IPS Charu Nigam: आईपीएस चारू निगम का तबादला यूपी 112 से 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में सेनानायक पद पर हो गया है। वह इस पद पर पहले भी काम कर चुकी हैं।
लखनऊ: 2014 बैच की आईपीएस अफसर चारू निगम का एक बार तबादला हो गया है। उनको यूपी 112 में एसपी के पद से 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में सेनानायक पद पर भेजा गया है। इससे पहले बीते अगस्त में उनका सुल्तानपुर एसपी पद से ट्रांसफर हुआ था। वहां भी वह छह महीने ही काम कर पाई थीं। सुल्तानपुर में आने से पहले भी वह 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में सेनानायक का पद संभाल रही थीं।
तेजतर्रार अफसर मानी जाने वालीं आईपीएस चारू निगम भूमाफिया, शराब माफिया और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने 2010 से सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की थी। 2013 में उनको सफलता मिली। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली पोस्टिंग झांसी में मिली थी।
भाजपा एमएलसी ने लगाए थे गंभीर आरोप
बतौर सुल्तानपुर एसपी उनके कामकाज को लेकर भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनके कार्यकाल के शुरुआती दो महीने में लगातार दरोगा और सिपाहियों के ट्रांसफर हुए। वह आगरा की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई है। उन्होंने बीटेक किया हुआ है।
सोशल मीडिया पर जताई थी नाराजगी
सुल्तानपुर एसपी पद से तबादला होने के बाद आईपीएस चारू निगम ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वह इस समय प्रेगनेंट हैं। उन्होंने लिखा था कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक ताकत है। प्रेगनेंसी के बावजूद वह पूरा जिला चलाने में सक्षम थीं।
50 किलो चांदी लूट के खुलासे से चर्चा में आईं
चारू निगम औरैया की एसपी भी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने 50 किलो चांदी की लूट का खुलासा किया था। आगरा के कारोबारी से हुई इस लूट में एक इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल शामिल थे। चारू निगम ने अभियान चलाकर इंस्पेक्टर के घर से 50 किलो चांदी बरामद करवाई थी। इस मामले से वह सुर्खियों में आ गई थीं।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


