वाराणसी: पायलट की तबीयत खराब, विमान उड़ाने से किया इनकार
वाराणसी: पायलट की तबीयत खराब, विमान उड़ाने से किया इनकार यूपी के वाराणसी स्थिति लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज वाराणसी से मुंबई जा रही एक विमान में पायलट ने तबीयत खराब होने की वजह से उस विमान को ही उड़ाने स…

सौजन्य से:- abplive.com
वाराणसी: पायलट की तबीयत खराब, विमान उड़ाने से किया इनकार
यूपी के वाराणसी स्थिति लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज वाराणसी से मुंबई जा रही एक विमान में पायलट ने तबीयत खराब होने की वजह से उस विमान को ही उड़ाने से इनकार कर दिया.
पूर्वांचल के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माने जाने वाले लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज वाराणसी से मुंबई जा रही एक विमान में पायलट ने तबीयत खराब होने की वजह से उस विमान को ही उड़ाने से इनकार कर दिया. हालांकि, इस दौरान वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अन्य पायलट की मदद से उस विमान को मुंबई के लिए रवाना किया गया. इस दौरान विमान को लेकर यात्री चिंतित हुए.
ABP Live को मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:45 पर वाराणसी से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान भरना था. इस दौरान यात्री सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में बोर्डिंग के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी जानकारी प्राप्त हुई की पायलट ने फ्लाइट ले जाने से इनकार कर दिया है. तबीयत खराब होने की वजह से पायलट ने यह निर्णय लिया. इसके बाद तत्काल एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध करते हुए अन्य पायलट की मदद से विमान को रवाना किया गया.
एक तीर, दो निशाने! पहले ससुर हटे, अब मायावती ने आकाश आनंद को लगाया किनारे
पूर्वांचल का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है वाराणसी एयरपोर्ट
वाराणसी सहित पूर्वांचल के आसपास शहरों के लिए दूसरे राज्यों और बड़े शहरों से आवागमन को लेकर अधिकांश लोग वाराणसी एयरपोर्ट को प्राथमिकता देते हैं. सिर्फ वाराणसी के लिए नहीं बल्कि आसपास के जनपद के लिए भी सबसे ज्यादा विमानो का आवागमन वाराणसी एयरपोर्ट पर देखा जाता है. इस लिहाज से भी वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूर्वांचल का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट माना जाता है.
एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा
दरअसल, यह पूरा मामला गुरुवार को उस वक्त सामने आया, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 को सुबह 10:45 बजे वाराणसी से मुबंई के लिए उड़ान भरनी थी. तभी एयरलाइन की तरफ से यात्रियों को बताया गया कि पायलट ने तबीयत खराब होने की वजह से विमान उड़ाने से इनकार कर दिया. इसके बाद एयरलाइंस ने बोर्डिंग रोक दी, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई. यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अन्य पायलट की मदद से विमान को रवाना किया.
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


