प्रयागराज में इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा, IMD का पूर्वानुमान- अगस्त में अच्छी वर्षा होगी - prayagraj rain imd predicts good august long showers
प्रयागराज में इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा, IMD का पूर्वानुमान- अगस्त में अच्छी वर्षा होगी प्रयागराज में इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग ने अगस्त में अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया है। जुलाई में कम बारिश…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा, IMD का पूर्वानुमान- अगस्त में अच्छी वर्षा होगी
प्रयागराज में इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग ने अगस्त में अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया है। जुलाई में कम बारिश के बाद, 5 अगस्त को झमाझम ब ...और पढ़ें
HighLights
- मौसम विभाग ने 5 अगस्त को झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है
- दो जुलाई की रात से सुबह तक कभी झमाझम तो कभी हुई रिमझिम बारिश
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में एक बार फिर मौसम बदला है। दो जुलाई की देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इस दौरान कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। आज सुबह भी शहर के कई क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे उमस से राहत मिली। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, और सुबह आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
जुलाई में मानसून ने किया निराश
इस बार मानसून ने जुलाई के महीने में प्रयागराज के लोगों को काफी निराश किया था। जुलाई में सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, जिससे किसान और आम लोग दोनों परेशान थे। हालांकि अगस्त की शुरुआत में ही हुई इस अच्छी बारिश ने उम्मीदें जगा दी हैं। मौसम जानकारों का मानना है कि अगस्त के महीने में अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है।
छह अगस्त के बाद अच्छी बारिश होगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेषकर पांच अगस्त से बारिश की गतिविधियों में काफी तेजी आएगी। एक दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्पेल में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। छह अगस्त के बाद अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री तक आने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की ODOP योजना, 75 जिलों के पारंपरिक हुनर को मिला सरकारी सहयोग

ODOP योजना को समझिए, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकल उद्योगों को मिल रही ग्लोबल पहचान

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला: इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर कमिश्नर नियुक्त; 4 संभागीय आयुक्तों में फेरबदल - https:// Indianmasterminds.com


