वाराणसी में आसमान साफ, IMD का येलो अलर्ट: 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर, पांच बाढ़ शिविर अभी भी एक्टिव - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Ganga Water Level Recedes | IMD Yellow Alert For Rain वाराणसी में आसमान साफ, IMD का येलो अलर्ट:24 घंटे में 28 सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर, पांच बाढ़ शिविर अभी भ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Ganga Water Level Recedes | IMD Yellow Alert For Rain
वाराणसी में आसमान साफ, IMD का येलो अलर्ट:24 घंटे में 28 सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर, पांच बाढ़ शिविर अभी भी एक्टिव
- कॉपी लिंक
वाराणसी में बुधवार की सुबह धूप के साथ ही साथ बादलों की आवाजाही भी लगी हुई है। आईएमडी ने एक बार फिर वाराणसी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में सुबह 8 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में एक बार फिर वाराणसी में बारिश होने का अनुमान है। जबकि मौसम आद्रता 85 प्रतिशत है। मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान है।
वाराणसी में सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे है। नमी 85% बनी हुई है। नमी की वजह से उमस मौसम में बरकरार है।
गंगा के जलस्तर में आयी कमी
बारिश के न होने से वाराणसी में गंगा जलस्तर भी लगातार गिर रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 28 सेंटीमीटर नीचे आया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में अभी बारिश नहीं हो रही। ऐसे में पानी नीचे की तरफ नहीं आ रहा और जलस्तर में घटाव हो रहा है।
गंगा का जलस्तर कम होने से सबसे ज्यादा वरुणा तटीय लोगों को राहत है। आपदा विभाग के मुताबिक वर्तमान में वरुणा किनारे के सरैया, सलारपुर और नक्खीघाट मोहल्ला और गंगा के तटवर्ती ढाब क्षेत्र के पांच गांव अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। अभी पांच राहत शिविरों में 156 परिवारों के 654 सदस्य हैं। इनमें 168 बच्चे, सात गर्भवती महिलाएं और 24 बुजुर्ग हैं।
- LIVEलखनऊ से सटे बारांबकी में दूरसंचार केंद्र सरयू में समाया: फर्रुखाबाद में कड़ाही को नाव बनाया; प्रयागराज समेत 10 जिलों में बारिश, 23 में अलर्ट
- वाराणसी में स्कूलों में पानी भरा, बच्चों की पढ़ाई छूटी: राहत शिविर में गुजर रहे दिन, अभिभावक बोले- ऑनलाइन पढ़ाई होनी चाहिए
- वाराणसी में आज नहीं चलेंगे ई-रिक्शा और ऑटो: सीएम के आगमन पर जारी हुई एडवाइजरी, जानिए किन रास्तों पर प्रतिबंधित
- प्रोफेसर टीके लाहिड़ी की हालत में सुधार: 8 माह में 5 किलो बढ़ा वजन, 7 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


