यूपी IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, X पर लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो, 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र
यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंजूर कर लिया है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी ने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंजूर कर लिया है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी ने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। यह इस्तीफा डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंजूर किया है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी ने निजी कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों को लेकर 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। बता दें कि उनका इस्तीफा 15 सितंबर से प्रभावी होगा।
आईएएस अधिकारी के इस्तीफे के बाद यूपी सरकार ने यह मामला केंद्र सरकार को भेज दिया था। अब डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने उनके इस्तीफे को मंजूरी देने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। दिव्या मित्तल ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि मेरा आईएएस से त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।
आजादी के 75 साल बाद कराई थी पानी की व्यवस्था
बता दें कि मिर्जापुर की डीएम रहते हुए दिव्या मित्तल ने हलिया ब्लॉक के लहुरियागह गांव में आजादी के 75 साल के बाद पानी की व्यवस्था कराई थी। इस काम के बाद हर तरफ उनकी काफी तारीफ हुई थी। दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से अपनी पढ़ाई की थी। इसके बाद वह नौकरी के लिए लंदन चली गई। उनके मन में लंदन में सफल करियर के बावजूद आईएएस बनने का सपना था। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई।
30 अगस्त को दिव्या मित्तल ने दिया था इस्तीफा
दिव्या मित्तल ने अपना इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैंने 13 सालों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने आगे लिखा था कि साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। उन्होंने लिखा था कि दिन-रात एक कर आईआईटी और आईआईएम से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। लेकिन 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। बता दें कि दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर भी काफी रहती हैं। वह लगातार जीवन, करियर से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं।
दिव्या मित्तल का आईएएस के पद से इस्तीफा स्वीकार हो गया है। आपकी राय में दिव्या मित्तल का अगला कदम क्या हो सकता है?
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


